शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सीध  : स्त्री० [सं० सिद्धि] १. सीधे होने की अवस्था गुण या भाव। २. सीधे या ठीक सामने का विस्तार या स्थिति। जैसे—बस इसी सीध में चले जाओ, आगे एक कुआँ मिलेगा। पद—सीध में=किसी बिंदु से अमुक ओर सीधे। मुहा०—सीध बाँधना= (क) सड़क क्यारी आदि बनाने के लिए पहले सीधी रेखा बनाना। (ख) सीधी रेखा स्थिर करना। ३. निशाना। लक्ष्य। मुहा—सीध बाँधना।=निशाना या लक्ष्य साधना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीधा  : वि० [सं० शुद्ध, व्रज, सूधा, सूधो] [स्त्री० सीधी, भाव० सिधाई, सीधापन] १. जो बिना घूमें, झुके या मुड़े कुछ दूर तक किसी एक ही ओर चला गया हो। जिसमें फेर या घुमाव न हो। सरल। ऋजु। ‘टेढ़ा’ का विपर्याय। जैसे—सीधी लकड़ी। सीधा रास्ता। २. जो ठीक एक ही ओर प्रवृत्त हो। जो ठीक लक्ष्य की ओर हो। जैसे—सीधा निशाना। मुहा०—सीधी सुनाना=साफ-साफ कहना। खरी बात कहना। ३. (व्यक्ति) जो कपटी कुटिल या धूर्त न हो। निष्कपट और सरल प्रकृति का। पद—सीधा-सादा=जो कुछ भी छल कपट न जानता हो। ४. शांत और सुशील। भला। जैसे—सीधा आदमी। सीधी गौ। ५. (व्यवहार) जिसमें उद्दंडता, कपट या छल न हो। पद-सीधी तरह=शिष्टता और सभ्यतापूर्वक। जैसे—पहले उसे सीधी तरह समझाकर देखो। सीधे सुभाव (या स्वभाव)=मन में बिना कोई छल कपट रखे। सरल और सहज भाव से। जैसे—मैंने उन लोगों को सीधे सुभाव क्षमा दिया था। सीधे-से=स्पष्ट रूप से। जैसे—उन्होने सीधे से कह दिया था कि मैं यह काम नहीं करूँगा। मुहा०—(किसी को) सीधा करना=कठोर व्यवहार करके अथवा दंड देकर किसी को अपने अनुकूल बनाना या ठीक रास्ते पर लाना। ६. अच्छा, अनुकूल और लाभदायक। जैसे—जब भाग्य सीधा होगा या सीधे दिन आएँगे) तब सब बातें आप से आप ठीक हो जायँगी। ७. (संबंध) जिसमें और किसी प्रकार का अंतर्भाव, फेर या लगाव न हो। प्रत्यक्ष। पद—सीधा-सीधा=सुगम और प्रत्यक्ष। ८. (कार्य) जिसके संपादन या साधन में कोई कठिनता या जटिलता न हो। सरल और सुगम। आसान। सहज। जैसे—सीधी काम। ९. (बात या विषय) जिसे समझने में कोई कठिनता न हो। जैसे—सीधी बात,सीधा सवाल। १॰. (पदार्थ) जिसका अगला या ऊपरी भाग सामने या ठीक जगह पर हो। ‘उल्टा’ का विपर्याय। जैसे—सीधा करके पहनों । ११. दाहिना। दक्षिण। जैसे—सीधे हाथ से रुपये दे दो। क्रि वि०-ठीक सामने की ओर (सम्मुख)। पुं०किसी पदार्थ के आगे, ऊपर या सामने का भाग। उलटा का विपर्याय (आबवर्स) जैसे-इस कपड़े में जल्दी सीधे या उल्टे का पता नहीं चलता। पुं०[असिद्ध] बिना पका हुआ अन्न जो प्रायः ब्राह्मणों आदि को भोजन बनाने के लिए दिया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीधापन  : पुं० [हिं० सीधा+पन (प्रत्य०)] १. सीधा होने की अवस्था, गुण या भाव। सिधाई। २. व्यवहारगत वह विशेषतः जिसमें किसी प्रकार का छल-बल नहीं होता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीधु  : पुं० [सं०] १. गुड़ या ईख के रस से बना हुआ मद्य। गुड़ की शराब। २. अमृत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीधु-गंध  : पुं० [सं०] मौलसिरी। बकुल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीधुप  : पुं० [सं०] मद्यप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीधु-पुष्प  : पुं० [सं०] १. कदंब। कदम। २. बकुल। मौलसिरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीधु-रस  : पुं० [सं० ब० स०] आम का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीधे  : अव्य० [हिं० सीधा] १. ठीक ऊपर की ओर उठे हुए बल में। जैसे—सीधे खड़े हो। २. सीध में। बराबर सामने की ओर। सम्मुख। ३. बिना बीच में इधर उधर घूमे या मुड़े हुए। जैसे—इसी सड़क से सीधे चले जाओ। ४. बिना बीच में कहीं ठहरे या रुके हुए। जैसे—पहले तुम सीधे उन्हीं के पास जाओ। नरमी या शिष्ट व्यवहार से। जैसे—वह सीधे रुपए न देगा। ६. शान्त भाव से। जैसे—सीधे बैठो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीध  : पुं० [सं०√षिध् (गमन करना आदि)+रक्-पृषो० दीर्घ] गुदा। मलद्वार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai