शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
सामुद्र :
|
वि० [सं०] १. समुद्र संबंधी समुद्र का। २. समुद्र से निकला हुआ। समुद्र से उत्पन्न। पुं० १. समुद्र के पानी से तैयार किया हुआ नमक। समुद्री नमक। २. समुदंर फेन। ३. समुद्र के द्वारा दूर दूर के देशों में जाकर व्यापार करनेवाला व्यापारी। ४. शरीर में होनेवाले ऐसे चिन्ह या लक्षण जिन्हें देखकर शुभाशुभ फलों का विचार किया जाता है। दे० ‘सामुद्रिक’। ५. नारियल। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सामुद्रक :
|
वि० [सं० सामुद्र+कन्] समुद्र संबंधी। समुद्र का। पुं० १. समुद्र के जल से बनाया हुआ नमक। समुद्री नमक। २. दे० ‘सामुद्रिक’। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सामुद्र-स्थलक :
|
पुं० [सं० कर्म० स०] समुद्र की तरह का विस्तार। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सामुद्रिक :
|
वि० [सं० समुद्र+ठक्-इक] समुद्र से संबंध रखनेवाला। समुद्र या सागर संबंधी। समुदरी। पुं० १. फलित ज्योतिष में वह अंग या शाखा जिसमें इस बात का विचार होता है कि मनुष्य की हस्तरेखाओं तथा शरीर पर के अनेक प्रकार के चिन्हों या लक्षणों के क्या क्या शुभ और अशुभ फल होते हैं। २. उक्त शास्त्र का ज्ञाता या पंडित। ३. दे० ‘आकृति विज्ञान’। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai