शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
सामना :
|
पुं० [हिं० सामने, पुं० हिं० सामुहें] १. किसी के समझ होने की अवस्था, क्रिया या भाव। पद-सामने का= (क) जो किसी के देखते हुआ हो। जो किसी की उपस्थिति में हुआ हो। जैसे—यह तो तुम्हारे सामने का लड़का है। (ख) किसी की वर्तमानता मे। जैसे—यह तो हमारे सामने की घटना है। २. भेट। मुलाकात। जैसे—जब उनसे सामना हो तब पूछना। ३. किसी पदार्थ का अगला भाग। आगे की ओर का हिस्सा। आगा। जैसे—उस मकान का सामना तालाब की ओर पड़ता है। ४. किसी के विरुद्ध या विपक्ष में खड़े होने की अवस्था, क्रिया या भाव। मुकाबला। जैसे—(क) वह किसी बात में आपका सामना नही कर सकता। (ख) युद्ध क्षेत्र में दोनों दलो का सामना हुआ। मुहा—(किसी का) सामना करना=सामने होकर जवाब देना। घृष्टता या गुस्ताखी करना। जैसे—जरा सा लड़का अभी से सबका सामना करता है। ५. प्रतियोगिता। लाग-डाँट। होड़। जैसे—आज अखाड़े में दोने पहलवानों का सामना होगा। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai