शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सागर  : पुं० [सं०] १. समुद्र, जो पुराणानुसार महाराज सगर का बनाया हुआ माना जाता है। उदथि। जलधि। २. बहुत बड़ा तालाब। झील० ३. दशनामी संन्यासियों का एक भेद। ४. उक्त प्रकार के संन्यासियों की उपाधि। ५. एक प्रकार का हिरन। पुं० [अ० सागर] १. बड़ा प्याला। कटोरा। २. शराब पीने का प्याला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागरज  : वि० [सं०] सागर या समुद्र से उत्पन्न। पुं० सुमद्री नमक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागर-धरा  : स्त्री० [सं०] पृथ्वी। भूमि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागरनेमि  : स्त्री० [सं०] पृथ्वी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागरमुद्रा  : स्त्री० [सं०] इष्टदेव। का ध्यान या आराधना करने की एक प्रकार की मुद्रा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागर-मेखला  : स्त्री० [सं०] पृथ्वी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागर-लिपि  : स्त्री० [सं० मध्यम० स०] एक प्राचीन लिपि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागरवासी (सिन्)  : वि० [सं० सागर√वस् (रहना)+णिनि] १. समुद्र में वास करने या रहनेवाला। २. समुद्र के तट पर रहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागर-संगम  : पुं० [सं०] नदी और समुद्र का संगम स्थान, विशेषतः वह स्थान जहाँ समुद्र की लहरें नदी की धारा से मिलती हैं। (एस्चुअरी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागरांत  : पुं० [सं० ष० त०] १. समुद्र का किनारा। समुद्र-तट। २. समुद्रतट का विस्तार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागरांता  : स्त्री० [सं० सागरांत-टाप्] पृथ्वी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागरांबरा  : स्त्री० [सं० ब० स० सागराम्बरा] पृथ्वी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागरालय  : पुं० [सं० ब० स०] सागर में रहनेवाले वरुण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागर  : अव्य० [?] सामने। सम्मुख। उदा०—प्रीतम को जब सागस लहै।—नंददास।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai