शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
संरक्षण :
|
पुं० [सं० समे√रक्ष् (रक्षा करना) ल्युट्+अन] १. अच्छी और पूरी तरह से रक्षा करने की क्रिया या भाव। पूरी देख-रेख और हिफाजत। २. अधिकार। कब्जा। ३. अपने आश्रय में रहकर पालना-पोसना। ४. आर्थिक क्षेत्र में देश या विदेशी माल की प्रतियोगिता होने पर शासन द्वारा देशी माल की रक्षा करना। (प्रोटेक्शन उक्त सभी अर्थों में) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
संरक्षण-वाद :
|
पुं० [सं०] आधुनिक राजनीति में यह सिद्धान्त कि राष्ट्र को अपने आर्थिक क्षेत्र में राष्ट्रीय उद्योग का संरक्षण करना और बाहरी प्रतियोगिता के दुष्परिणामों से बचाना चाहिए। (प्रोटेक्शनिज्म) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
संरक्षण शुल्क :
|
पुं० [सं०] आधुनिक अर्थ शास्त्र में वह शुल्क या कर जो अपने देश में बनी हुई चीजों को प्रतियोगिता के कारण नष्ट होने से बचाने के लिए विदेशी चीजों पर लगाया जाता है जो सस्ती बिक सकती हों। भरण्य शुल्क (प्रोटेक्शन ड्यूटी)। जैसे—देशी चीनी का व्यापार बढाने के लिए यहाँ विदेशी चीनी पर संरक्षण शुल्क लगाया जाता था। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
संरक्षणीय :
|
वि० [सं० सम्√रक्ष् (रक्षा करना)+अनीयर्] १. जिसका संरक्षण करना आवश्यक या उचित हो। संरक्षण का अधिकारी या पात्र। २. बचाकर रखे जाने योग्य। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai