शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

व्यवधा  : स्त्री० [सं० वि-अव√धा (रखना)+अङ्+टाप्] व्यवधान। परदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवधाता (तृ)  : वि० [सं०√वि+अव√धा (रखना)+तृच्] १. पृथक् करनेवाला। २. बीच में पड़कर आड़ करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवधान  : पुं० [सं० वि+अव√धा+ल्युट-अन] १. जुदा या अलग होना। २. वह चीज या बात जो किसी चीज को दो हिस्सों में बाँटती या खंडित करती हो। ३. बीच में आड़ करनेवाली चीज। ओट। परदा। ४. बीच में पड़नेवाला अवकाश। ५. अंत। समाप्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवधायक  : वि० [सं० वि+अव√धा+ण्वुल्-अक] [स्त्री० व्यवधायिका] १. आड़ या ओट करनेवाला। २. छिपाने या ढकनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यवधारण  : पुं० [सं० वि+अव√धा (रखना)+ल्युट-अन] अच्छी तरह अवधारण या निश्चय करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai