शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
विमान :
|
वि० [ब० स०] जिसका कोई मान न हो। मान से रहित। पुं० १. पुराणानुसार देवताओं का वह यान या रथ जो आकाश-मार्ग से चलता था। २. आज-कल आकाश-मार्ग से उडनेवाला यान या सवारी। वायुयान। हवाई जहाज। ३. महात्मा बुद्ध आदि के शव की ऐसी अरथी जो फूल-मालाओं आदि से खूब सजाई गई हो। ४. रासलीला आदि के जलूस में वह चौकी जिस पर देवताओं की मूर्तियाँ रखकर आदमी लोग कंधे पर उठाकर चलते हैं। ५. रथ। ६. घोड़ा। ७. सात खंडोंवाला मकान। ८. परिणाम। ९. वास्तुकला में ऐसा देवमंदिर जिसका ऊपरी भाग बहुत ऊँचा और गावदुमा या लंबोतरा हो। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
विमान-चालक :
|
पुं० [ष० त०] वह जो हवाई जहाज या वायु-यान चलाता हो। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
विमान-चालन :
|
पुं० [ष० त०] हवाई जहाज चलाने की विद्या या क्रिया (एविएशन)। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
विमानन :
|
पुं० [सं०] विमान अर्थात् हवाई जहाज चलाने की कला,क्रिया या विद्या (एयर नैविगेशन)। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
विमान-पत्तन :
|
पुं० [सं०] हवाई अड्डा (एयर पोर्ट)। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
विमान-वाहक :
|
पुं० [सं० विमान+वाहक] एक प्रकार का समुद्री जहाज जिसके ऊपर बहुत लंबी चौड़ी छत होती है। और जिस पर बहुत से हवाई जहाज रहते हैं। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
विमानित :
|
भू० कृ० [सं० वि√मान् (मान करना)+क्त, विमान+इतच् वा] जिसका अपमान हुआ हो। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai