शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वाहि  : सर्व० [हिं० वा] उसको। उसे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाहिक  : पुं० [सं० वाह+ठक्-इक] १. गाडी, रथ आदि यान। २. ढक्का नाम का बाजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाहिकता  : स्त्री० [वाहिक+तल्-टाप्] वाहिक होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाहिकस्व  : पुं०=वाहिकता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाहिका  : स्त्री० [सं०] रक्तवहन करने वाली शिरा। वाहिनी। (वेसल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाहित  : भू० कृ० [सं०√वह (ढोना)+णिच्+क्त] १. जिसका वहन हुआ हो। ढोया हुआ। २. बहता हुआ। प्रवाहित। ३. चलाया हुआ। चालित। ४. वंचित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाहिद  : वि० [अ०] १. एक। २. अकेला। ३. अनुपम। पुं,० ईश्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाहिनी  : स्त्री० [सं०] १. सेना। फौज। २. प्राचीन भारतीय सेना की एक इकाई जो तीन गल्मों के योग से बनती थी। ३. आज-कल सेना का वह विशिष्ट विभाग जो किसी एक उच्च सैनिक अधिकारी के अधीन हो। (डिवीजन) ४. शरीर-विज्ञान में नली के आकार के वे सूक्ष्म आधार जो रक्त के कण एक-स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचाते हैं। (वेसल) ५. नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाहिनीय  : वि० [सं०] शरीर के अन्दर की वाहिनियों से संबंध रखनेवाला। (वैस्कयुलर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाहिनीपति  : पुं० [सं० ष० त०] १. वाहिनी नामक सैनिक विभाग का अधिपति। २. सेनापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाहियात  : वि० [अ० वाही का फा० बहु] [भाव० वाहियातपन] १. (वस्तु) जो निरर्थक या व्यर्थ हो। २. (बात) जो बे-सिर पैर का अश्लील या बेहूदी हो। ३. (व्यक्ति) जो तुच्छ, दुष्टप्रकृति निकम्मा या मूर्ख हो। विशेष—यह शब्द मूलतः बहुवचन संज्ञा होने पर उर्दू और हिन्दी में विशेषण रूप में दोनों वचनों में समान रूप से प्रयुक्त होता है। जैसे—वाहियात लड़का, वाहियात बात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाहियाती  : स्त्री० [फा० वाहयात] १. वाहियातपन। २. कोई वाहियात बात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai