शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रोहिणी  : स्त्री० [सं० रोहिण+ङीष्] १. गाय। गौ। २. बिजली। विद्युत। ३. सत्ताइस नक्षत्रों में से चौथा नक्षत्र जिसमें पाँच तारे हैं। ४. वसुदेव की स्त्री जो बलराम की माता थी। ५. जैनों की एक देवी। ६. स्मृतियों के अनुसार, ऐसी कन्या जो अभी हाल में रजस्वला होने लगी हो। ७. धैवत स्वर की तीन श्रुतियों में से दूसरी श्रुति। ८. रोहू की तरह की एक प्रकार की मछली। ९. करंज। १॰. रीठा। ११. मजीठ। १२. ब्राह्मी। १३. काश्मरी। १४. गंभारी। १५. कुटकी। १६. सफेद कौआ ठोंठी। १७. लाल गदहपूरना। १८. छोटी लंबी पीली हड़ जो गोल न हो। इसे वर्ण रोहिणी भी कहते हैं। १९. एक प्रकार का विकट संक्रामक रोग, जिसमें ज्वर के साथ गले में पीड़ा और सूजन होती है (डिपथीरिया) २॰. त्वचा की छठी परत। (वैद्यक)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोहिणी-अष्टमी  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी जिसमें चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में रहता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोहिणी-पति  : पुं० [सं० ष० त०] चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोहिणी-योग  : पुं० [सं० ष० त०] आषाढ़ के कृष्णपक्ष में रोहिणी का चन्द्रमा के साथ होनेवाला योग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोहिणी-वल्लभ  : पुं० [सं० ष० त०] १. चंद्रमा। २. वसुदेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोहिणीश  : पुं० [सं० रोहिणी-ईश, ष० त०] १. चन्द्रमा। २. वसुदेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai