शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रसाव  : पुं० [हिं० रसना] १. वह अवस्था जिसमें कोई तरल पदार्थ किसी चीज में से रस या टपक रहा हो। २. किसी चीज में से रसकर निकालनेवाला पदार्थ। ३. खेती-जोतकर और पाटे से बराबर करके उसे कई दिनों तक यों ही छोड़ देने की क्रिया जिससे उसमें रस या उत्पादन शक्ति का आविर्भाव होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रसावट  : पुं० =रसावल। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रसावल  : पुं० [सं० रस] एक प्रकार का छंद जिसके प्रत्येक चरण में दो यगण होते हैं। कुछ लोग दूसरे यगण की जगह मगण भी रखते हैं। पर कुछ लोगों के मत से ‘रोला’ ही रसावल है। अर्ध-भुजंगी। पुं० [हिं० रस+चावल] १. ऊख के रस में पकाये हुए चावल। २. देहातों में विवाह के उपरांत नववधू द्वारा प्रस्तुत रसावल जीमते समय गाये जानेवाला गीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रसावा  : पुं० [हिं० रस+आवा (प्रत्यय)] वह मटका जिसमें ऊख का रस रखा हुआ है। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai