शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
यत्न :
|
पुं० [सं० यत+नङ] १. किसी काम या बात के लिए किया जानेवाला उद्योग। कोशिश। प्रयत्न। २. किसी चीज को अच्छी तरह और सुरक्षित रखने की क्रिया या भाव। ३. उपाय। युक्ति। तदबीर। ४. रोग आदि दूर करने के लिए किया जानेवाला इलाज या उपचार। चिकित्सा। ५. कठिनता। दिक्कत। ६. न्यायशास्त्र में रूप आदि २४ गुणों के अन्तर्गत एक गुण जो तीन प्रकार का कहा गया है। यथा—प्रवृत्ति, निवृत्ति और जीवन योनि। ७. साहित्य में रूपक की पाँच अवस्थाओं में से दूसरी अवस्था, जिसमें फल-प्राप्ति के लिए अच्छी तरह और जल्दी कुछ काम किये जाते हैं, और विघ्न-बाधाओं की चिंता छोड़ दी जाती है। ८. व्याकरण में स्वरों तथा व्यंजनों का उच्चारण करते समय किया जानेवाला प्रयत्न जो अघोष और घोष दो प्रकार का होता है। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
यत्नवान् (वत्) :
|
वि० [सं० यत्न+मतुप्] [स्त्री० यत्नवती] यत्न में लगा हुआ यत्न करनेवाला। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai