शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मुनि  : पुं० [सं०√मन् (जानना)+इन्] १. वह जो मनन करे। मननशील महात्मा। २. प्राचीन भारत में बहुत मननशील तपस्वी या त्यागी महापुरुष। जैसे—अंगिरा, पुलस्त्य, भृंगु, कदर्दम, पंचशिख आदि। ३. विशिष्ट सात मुनियों के आधार पर सात की संख्या का वाचक पद। ४. जैनों के जिन देव। ५. पियाल या पयार का वृक्ष। ६. पलाश। ७. दमनक। दौना। ८. पुराणानुसार क्रौंच द्वीप का एक देश। स्त्री० दक्ष की एक कन्या जो कश्यप की सब से बड़ी स्त्री थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुनि-कुमार  : पुं० [ष० त०] १. मुनि का बालक या लड़का। २. अल्प-वयस्क मुनि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुनिच्छद्र  : पुं० [सं० ब० स०] मेथी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुनि-तरु  : पुं० [सं० मध्य० स०] पतंग। बकवृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुनि-त्रय  : पुं० [ष० त०] पाणिनी, पतंजलि और कात्यायन ये तीनों मुनि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुनि-द्रुम  : पुं० [मध्य० स०] १. श्योनाक (वृक्ष) २. पतंग या बक नामक वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुनि-धान्य  : पुं० [ष० त०] तिन्नी का चावल। तिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुनि-पादप  : पुं० [मध्य० स०] दे० ‘मुनि द्रुम’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुनि-पित्तल  : पुं० [ष० त०] ताँबा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुनि-पुत्र  : पुं० [ष० त०] दौना। दमनक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुनि-पुत्रक  : पुं० [सं० मुनि-पुत्र+कन्] खंजन पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुनि-प्रिय  : पुं० [ष० त०] १. एक प्रकार का धान्य जिसे पक्षिराज भी कहते हैं। २. पिंड-खजूर। ३. बिरोजे का पेड़। पियार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुनि-भक्त  : पुं० [ष० त०] तिन्नी का चावल। तिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुनि-भेषज  : पुं० [ष० त०] १. अगस्त का फूल। २. हड़। हर्रे। ३. उपवास। लंघन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुनि-भोजन  : पुं० [ष० त०] तिन्नी का चावल। तिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुनियाँ  : पुं० [देश] अगहन में तैयार होनेवाला एक तरह का धान। स्त्री० लाल नामक पक्षी की मादा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुनि-वर  : पुं० [ष० त०] १. श्रेष्ठ मुनि। २. पुंडरीक वृक्ष। पुंडरिया। ३. दमनक। दौना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुनि-वल्लभ  : पुं० [ष० त०] विजयसार। पियासाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुनि-वृक्ष  : पुं० [मध्य०स] १. श्योनक। २. पतंग। बकवृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुनि-व्रत  : पुं० [ष० त०] तपस्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुनि-शस्त्र  : पुं० [ष० त०] सफेद कुश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुनि-सुत  : पुं० [ष० त०] दौना (पौधा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai