शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मुगल  : पुं० [तु० मुगुल] [स्त्री० मुगलानी] १. मंगोल देश का निवासी। २. उक्त के वे वंशज जो तासार देश में बसकर मुसलमान हो गए थे, और जिनके एक राजवंश ने अंगरेजों के भारत आने से पहले ढाई-तीन सौ वर्षों तक भारत में राज्य किया था। ३. मुसलमानों के चार वर्गों में से एक वर्ग। ४. उक्त जाति का कोई व्यक्ति। ५. आज-कल भ्रमवश काबुल और उसके आसपास के पठान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुगलई  : वि० [तु०, मुगुल+हिं० ई (प्रत्यय)] १. मुगल संबंधी। २. मुगलों में होनेवाला। ३. मुगलों का सा। मुगलों की तरह का। जैसे—मुगलई पाजामा। स्त्री० मुगलों की सी अकड़ ऐंठ, या घमंड।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुगलक  : वि० [अ०] १. बहुत कठिन या मुश्किल। २. छिपा हुआ। अव्यक्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुगल-पठान  : पुं० [हिं०] १. एक प्रकार का खेल जो १६ गोठियों में चौकोर खींची हुई रेखाओं पर खेला जाता है। २. एक प्रकार की आतिशबाजी जिमसें दो पुतले आपस में लड़ते हुए दिखाये जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुगलाई  : स्त्री० [हिं० मुगल+हिं० आई (प्रत्यय)] १. वह कपड़ा जिसमें सुनहला या रूपहला गोटा और पट्टा टँका हो। २. दे० ‘मुगलई’। वि० =मुगलई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुगलानी  : स्त्री० [हिं० मुगल+आनी (प्रत्यय)] १. मुगल जाति की स्त्री। २. मुसलमान रईसों के यहाँ कपड़े सीनेवाली स्त्री। ३. दासी। मजदूरनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुगलिया  : वि० [फा० मुग़ुलीय] १. मुगलों का। जैसे—मुगलिया खानदान। २. मुगलों की तरह का। मुगलों का सा। मुगलई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुगली  : स्त्री० [हिं० मुगल+ई (प्रत्यय)] पसली का रोग। वि०=मुगलिया। (मुगलई)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai