शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मंच  : पुं० [सं०√मंच् (उच्च होना)+घञ्] १. खाट। खटिया। २. खाट की तरह बुनी हुई बैठने की छोटी पीढ़ी। मँचिया। ३. सभा-समितियों आदि में ऊँचा बना हुआ मंडल जिस पर बैठकर सर्व साधारण के सामने किसी प्रकार का कार्य किया जाय। (स्टेज) ४. रंगमंच। (स्टेज) ५. लाक्षणिक अर्थ में, कुछ विशिष्ट प्रकार के क्रिया-कलापों के लिए उपयुक्त क्षेत्र। जैसे—राजनीतिक मंच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मंचक  : पुं० [सं० मंच+कन्]=मंच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मंचकाश्रय  : पुं० [सं० मंचक-आश्रय ब० स०] खटमल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मंचन  : पुं० [सं० मंच से] [भू० कृ० स०] खटमल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मंचन  : पुं० [सं० मंच से] [भू० कृ० मंचित] किसी नाटक या रूपक का रंगमंच पर अभिनय करना या होना। जैसे—कई स्थानों पर इस नाटक का मंचन भी हो चुका है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मंच-मंडप  : पुं० [सं० उपमि० स०] मचान। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मंचिका  : स्त्री० [सं० मंचक+टाप्, इत्व] मचिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मंची  : स्त्री० [सं० मंच] खड़े बल से लगाई हुई लकड़ियों, खंभों आदि की वह रचना जिसके आधार पर कोई भारी चीज ठहराई या रखी जाती है। (पेडेस्टल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai