शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भुवन  : पुं० [सं०√भू (होना)+क्युन्-अन] १. जगत। संसार। २. पुराणानुसार चौदह लोकों में से प्रत्येक लोक की संज्ञा। सातों स्वर्गों और सातों पातालों में से प्रत्येक। (दे० ‘लोक’) ३. उक्त के आधार पर चौदह की संख्या का सूचक शब्द। ४. जल। पानी। ५. आकाश। ६. जन। लोग। ७. एक प्राचीन मुनि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुवनकोश  : पुं० [ष० त०] १. भूमंडल। पृथिवी। २. चौदहों भुवनों की समष्टि। ३. समस्त ब्रह्माण्ड।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुवन-त्रय  : पुं० [स० ष० त०] स्वर्ग, मर्त्य औक पाताल ये तीनों लोक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुवनपति  : पुं० [सं ष० त०] एक देवता जो महीधर के अनुसार अग्नि का भाई है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुवन-पावनी  : स्त्री० [ष० त०] गंगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुवन-भावन  : पुं० [ष० त०] सब लोकों की सृष्टि करनेवाला; परमहेश्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुवन-माता (तृ)  : स्त्री० [ष० त०] दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुवन-मोहिनी  : स्त्री० [ष० त०] देवी का एक रूप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुवनाधीश  : पुं० [भुवन-अधीश, ष० त०] एक रुद्र का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुवनेश  : पुं० [भुवन-ईश, ष० त०] शिव की एक मूर्ति। २. ईश्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुवनेश्वर  : पुं० [भुवन-ईश्वर, ष० त०]
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुवनेश्वरी  : स्त्री० [भुवन-ईश्वरी, ष० त०] दस महाविद्याओं में से एक। (तंत्र)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुवन्यु  : पुं० [भू+कन्युच्] १. सूर्य। २. अग्नि। आग। ३. चन्द्रमा। ४. प्रभु। स्वामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai