शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बाला  : स्त्री० [सं० बाल+टाप्] १. बारह वर्ष से सत्रह वर्ष तक की अवस्था की स्त्री। २. जवान स्त्री। ३. जोरू। पत्नी। भार्या। ४. औरत। स्त्री। ५. बहुत छोटी लड़की। बच्ची। ६. कन्या। पुत्री। ७. दस महा विद्यालयों में से एक महाविद्या। ८. एक प्रकार का वर्णवृत्त जिसके प्रत्येक चरण में तीन रगण और एक गुरु होता है। ९. एक वर्ष की एक अवस्था की गौ। १॰. [बाल+अच्+टाप्] नारियल। ११. हलदी। १२. एक प्रकार की चमेली। १३. घी कुँआर। घृतकुमारी। १४. सुगंधवाला। १५. खैर का पेड़। १६. चीनी ककड़ी। १७. मोइया नामक वृक्ष। १८. नीली कटसरैया। १९. इलायची। वि० [सं० बाल=बालक] १. बालकों के समान अनजान और सीधा सादा। निश्चल और निष्कपट। पद—बाला-भोला=बहुत ही सीधा-सादा। सरल प्रकृति का। २. बच्चों की प्रकृति का। जैसे—सिर जाला, मुँह बाला। (कहा०) पुं० [सं० वलय] हाथ में पहनने का एक प्रकारका कड़ा। (पूरब) पुं० [?] एक प्रकार का कीड़ा जो गेहूँ की फसल के लिए बहुत घातक होता है। वि० [फा०] १. जो सबसे ऊँचा या ऊपर हो। जैसे—तुम्हारा बोल-बाला हो, अर्थात् तुम्हारी बात सबके लिए मान्य हो। पद—बाला-बाला=(क) इस प्रकार अलग-अलग या ऊपर-ऊपर जिसमें और लोगों को पता न चले। जैसे—तुमने बाला-बाला सारी कारवाई कर ली, और हम लोगों को पता भी न चलने दिया। (ख) अलग से या बाहर-बाहर बिना परिचित या सूचित किये। जैसे—यहाँ आये भी और बाला-बाला चले भी गये। हम लोगों को पता ही न चला। २. सबसे अच्छा, बढ़िया या श्रेष्ठ। उदाहरण—तोरा लाख रुपैया मोरा बाला-जोबन।—दादरा। २. अलग। पृक्। मुहावरा—(किसी को) बाला बताना=टाल-मटोल या बहानेबाजी करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बालाई  : वि० [फा०] १. ऊपर का। ऊपरी। २. वेतन, वृत्ति, व्यापार आदि से होनेवाली आय के अतिरिक्त या उससे भिन्न। ऊपरी। जैसे—बालाई आमदनी। स्त्री० मलाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बालाकाना  : पुं० [फा० बाला खानः] १. अट्टालिका। २. मकान का सबसे ऊपरवाला कमरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बालाग्र  : पुं० [सं० ] १. शरीर के बाल का अगला भाग। २. प्राचीन काल का एक परिणाम जो ६४ परमाणु या ८ रज के बराबर कहा गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बालातप  : पुं० [सं० बाल-आतप, कर्म० स०] बालसूर्य का ताप। सबेरे की धूप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बालादवी  : स्त्री० [?] टोह लेने के लिए इधर-उधर घूमना-फिरना। उदाहरण—यह कह (नाजिम) क्रूर से बिदा हो बालादवी के वास्ते चला गया।—देवकी नन्दन खत्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाला-दस्त  : पुं० [फा०] [भाव० बालादस्ती] १. बलवान। जबरदस्त। २. प्रधान। मुख्य। ३. श्रेष्ठ। ४. ऊँचा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बालाद्स्ती  : स्त्री० [फा०] १. जबरदस्ती। बल-प्रयोग। २. प्रधानता। ३. श्रेष्ठता। ४. ऊँचाई। उच्चता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बालादित्य  : पुं० [सं० बाल-आदित्य, कर्म० स०] बालसूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बालानशीन  : वि० [फा० बालानशीं] १. मान्य। प्रतिष्ठित। २. सबसे अच्छा। जैसे—कम खरच और बालानशीन। पुं० सभापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बालापन  : पुं० [सं० बाल+हिं० पन] बाल्यावस्था। बचपन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाला-बाला  : अव्य० दे० ‘बाला’ (फा०) के अन्तर्गत पद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बालामय  : पुं० [सं० बाल-आमय, ष० त०] बच्चों को होनेवाले रोग। बाल-रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बालार्क  : पुं० [सं० बाल-अर्क, कर्म० स०] १. प्रातःकाल का सूर्य। बाल-सूर्य। २. कन्या राशि में स्थित सूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai