शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दीन  : वि० [सं०√दी (क्षय होना)+क्त नत्व] [भाव० दीनता] १. जो बहुत ही दयनीय तथा हीन दशा में हो २. गरीब। दरिद्र। ३. जो बहुत दुःखी या संतप्त हो। ४. जिसमें उत्साह, प्रसन्नता आदि का अभाव हो। उदास। खिन्न। ५. जो दुःख, भय आदि के कारण बहुत नम्र हो रहा हो। पुं० तगर का फूल। पुं० [अ०] धार्मिक मत या संप्रदाय। धर्म। मजहब। पद—दीन-दुनिया=धार्मिक विश्वास के कारण मिलनेवाला परम पद और लोक या संसार। जैसे—दीन-दुनिया दोनों से गये (रहित हुए)। मुहावरा—दीन दुनिया दोनों से जाना=न इस लोक के काम का रह जाना और न पर-लोक सुधार सकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीन-इलाही  : पुं० [अ०] मुगल सम्राट अकबर का चलाया हुआ एक धार्मिक संप्रदाय जो अधिक समय तक न चल सका था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीनक  : वि० [सं० दीन+क (स्वार्थे)] दीन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीनता  : स्त्री० [सं० दीन+तल्—टाप्] १. दीन होने की अवस्था या भाव। २. कातरता। ३. उदासीनता। खिन्नता। ४. नम्रता। विनय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीनताई  : स्त्री०=दीनता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीनत्व  : पुं० [सं० दीन+त्व] दीनता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीनदयाल  : वि०=दीनदयालु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीन-दयालु  : वि० [सं० स० त०] दीनों पर दया करनेवाला। पुं० ईश्वर। परमात्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीनदार  : वि० [अ० दीन+फा० दार] [भाव० दीनदारी] जिसे अपने धर्म पर पूर्ण विश्वास हो, और जो उसके नियमों, शिक्षाओं आदि का ठीक तरह से पालन करता हो। धार्मिक। जैसे—दीनदार मुसलमान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीनदारी  : स्त्री० [फा०] दीनदार होने की अवस्था या भाव। धार्मिकता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीनदुनी  : स्त्री०=दीन-दुनिया (दे० ‘दीन’ के अन्तर्गत)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीन-बंधु  : वि० [सं० ष० त०] दीनों और दुःखियों का सहायक। पुं० ईश्वर। परमात्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीन-वास  : पुं० [सं० ] बहुत ही गरीबों में या गरीबों की तरह रहकर दिन बिताना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीना  : स्त्री० [सं० दीन+टाप्] मूषिका। चुहिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीनानाथ  : पुं० [सं० दीन-नाथ ष० त० दीर्घ] १. वह जो दीनों का स्वामी या रक्षक हो। दुखियों का पालक और सहायक। २. ईश्वर। परमात्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीनार  : पुं० [सं०√दी (क्षय करना)+आरक् (नुट्)] १. सोने का गहना। २. सोने का एक पुराना सिक्का जो ईरान में प्रचलित था। ३. एक निष्क की तौल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीनारी  : पुं० [सं० दीनार] लोहारों का ठप्पा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai