शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तनु  : वि० [सं०√तन (विस्तार)+उन्] १. दुबला-पतला। कृश। २. अल्प। थोड़ा। ३. कोमल। सुकुमार। ४. अच्छा। बढ़िया। ५. तुच्छ। ६. छिछला। पुं० १. देह। शरीर। २. शरीर की खाल या चमड़ा। त्वचा। ३. ज्योतष में जन्म-कुंडली में का जन्म-स्थान। स्त्री० १. औरत। स्त्री। २. केंचुली। ३. योग में अस्मिता, राग, द्वेष और अभिनिवेश इन चारों क्लेशों का एक भेद जिसमें चित्त में क्लेश की अवस्थिति तो होती है परसाधन या सामग्री आदि के कारण उसकी अनुभूति या परिणाम नहीं होता। क्रि० वि० [सं० तनु] ओर। तरफ। उदाहरण–-बिहंसे करना ऐन चितै जानकी लखन तनु।–तुलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनुक  : क्रि० वि०=तनिक। पुं०=तनु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनु-कूप  : पुं० [सं० ष० त०] त्वचा में होनेवाला सूक्ष्म छेद (जिसमें से पसीना आदि निकलता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनुकेशी  : स्त्री० [सं० ब० स० ङीष्] सुन्दर बालोंवाली स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनु-क्षीर  : पुं० [सं० ब० स०] आमड़े का वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनु-गृह  : पुं० [सं०] अश्विनी नक्षत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनुच्छद  : पुं० [सं० तनु√छद् (ढकना)+णिच्+घ,हृस्व] १.कवच। २.वस्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनुच्छाय  : पुं० [सं० ब० स०] बबूल का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनुज  : पुं० [सं० तनु√जन् (पैदा होना)+ड] [स्त्री० तनुजा] १. बेटा। पुत्र। २. रोआँ। ३. जन्म-कुंडली में लग्न से पचलाँ स्थान जहाँ से पुत्र भाव देखा जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनुजा  : स्त्री० [सं० तनुज+टाप्] कन्या। पुत्री। बेटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनुता  : स्त्री० [सं० तनु+तल्-टाप्] १. तनु अर्थात् दुबले-पतले होने की अवस्था या भाव। २. सुकुमारता। ३. छोटाई। ४. तुच्छता। ५. अल्पता। ६. छिछलापन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनु-ताप  : पुं० [ष०त०] १.शारीरिक ताप। २.मन को कष्ट देनेवाली बात०। दुःख। व्यथा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनुत्र  : पुं० [सं० तनु√त्रै (रक्षा करना)+क]=तनुत्राण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनु-त्राण  : पुं० [ष० त०] १. वह चीज जो शरीर की रक्षा करे। २. कवच। बकतर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनुत्राण  : पुं०=तनुत्राण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनु-त्वच्  : वि० [ब० स०] जिसकी त्वचा पतली हो। स्त्री० छोटी अरणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनुधारी(रिन्)  : वि० [सं० तनु√धृ (धारण करना)+णिनि] तनु अर्थात् शरीर धारण करनेवाला। शरीरधारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनु-पत्र  : पुं० [ब० स०] गोंदी का पेड़। इंगुदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनु-पात  : पुं० [ष० त०] शरीर का गिर अर्थात् मर जाना। मृत्यु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनु-प्रकाश  : वि० [कर्म० स०] धुँधले या मंद प्रकाशवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनु-बीज  : वि० [ब० स०] जिसके बीज छोटे हों। पुं० राजबेर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनुभव  : पुं० [सं० तनु√भृ (होना)+अच्०] [स्त्री० तनुभवा] पुत्र। बेटा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनु-भूमि  : स्त्री० [कर्म० स०] बौद्ध श्रावकों के जीवन की एक अवस्था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनुभृत  : वि० [सं० तनु√भृ (धारण)+क्विप्] देहधारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनु-मध्य  : वि० [ब० स०] [स्त्री० तनुमध्या] पतली कमर वाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनु-मध्या  : स्त्री० [ब० स० टाप्] एक वर्णवृत्त जिसके प्रत्येक चरण में क्रमशः एक एक तगण और एक एक यगण होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनु-रस  : पुं० [ष० त०] पसीना। स्वदे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनु-राग  : पुं० [ब० स०] १. केसर, कस्तूरी, चंदन, कपूर आदि को मिलाकर बनाया हुआ एक सुंगधित उबटन। बटना। २. केसर, कस्तूरी, चंदन कपूर आदि सुगंधित द्रव्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनुरुह  : पुं० [सं० तनु√रुह (उगना)+क] १. रोआँ। २. पंख। पर। ३. पुत्र। बेटा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनुल  : वि० [सं०√तन् (विस्तार)+उलच्] फैला या फैलाया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनुवात  : पुं० [ब० स०]१. ऊँचे स्थानों पर की वह पतली हवा जिसमें श्वास लेना कठिन होता है। २. ऐसा स्थान जहाँ उक्त प्रकार की वायु हो। ३. जैनियों के अनुसार एक प्रकार का नरक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनुवार  : पुं० [सं० तनु√वृ (ढकना)+अण्] कवच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनु-वीज  : पुं०=तनुबीज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनु-व्रण  : पुं० [ब० स०] वल्मीक रोग। फील-पाँव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनु-शिरा(रस्)  : वि० [ब० स०] छोटे सिरवाला। पुं० एक प्रकार का छंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनु-संचारिणी  : स्त्री० [सं० तनु-सम√चर् (गति)+णिनि-ङीप्] १. युवा स्त्री। २. दस वर्ष की बालिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनु-सर  : पुं० [सं० तनु√सृ (गति)+अच्] पसीना। स्वेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तनु-ह्वद  : पुं० [ष० त०] गुदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai