शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

झड़प  : स्त्री० [अनु०] १. झड़पने की क्रिया या भाव। २. दो जीवों या प्राणियों में कुछ समय के लिए होनेवाली ऐसी छोटी लड़ाई जिसमें वे एक दूसरे पर रह-रहकर झपटते हों। ३. दो व्यक्तियों में उक्त प्रकार से होने वाली कहा-सुनी। आवेश और क्रोध के वश में होकर की जाने वाली अप्रिय, आक्षेपपूर्ण और कटु-बात-चीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झड़पना  : अ० [अनु०] आवेश और क्रोधपूर्वक किसी पर आक्रमण करना। टूट पड़ना। स० उक्त प्रकार से आक्रमण करके किसी से कुछ छीन लेना। जैसे–लड़के के हाथ से बंदर ने अमरूद झड़प लिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झड़पा-झ़ड़पी  : स्त्री० [अनु०] १. झ़ड़प। २. गुत्थमगुत्था। हाथापाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झड़पाना  : स० [हिं० झड़पना] १. दो जीवों विशेषतः पक्षियों को झड़पने या झपटने में प्रवृत्त करना। २. दूसरों को लड़ने-झगड़ने में प्रवृत्त करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai