शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जहाँ  : अव्य० [सं० यत्र पा० यत्थ, प्रा० जह] जिस स्थान पर। जिस जगह। जैसे–जहाँ गये वहीं के हो गये। पद–जहाँ का तहाँ=जिस स्थान पर कोई चीज है या थी उसी स्थान पर। जैसे–गिलास जहाँ का तहाँ रख देना। जहाँ-तहाँ-इधर-उधर। किस जगह। जैसे–उनके दूत जहाँ-तहाँ फैले हुए थे। पुं० [फा० जहान] लोक। संसार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जहाँगीर  : वि० [फा०] [भाव० जहाँगीरी] संसार को अपने अधिकार में रखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जहाँगीरी  : स्त्री० [फा०] हथेली के पिछले भाग पर पहना जानेवाला एक गहना जिसके आगे पाँचों उँगलियों में पहनने के लिए पाँच अँगूठियाँ लगी रहती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जहाँदीद (ा)  : वि० [फा०] जिसने संसार को देखा परखा हो। अनुभवी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जहाँपनाह  : वि० [फा०] संसार की रक्षा करनेवाला। पुं० १. ईश्वर। २. राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जहा  : स्त्री० [सं०] गोरखमुंडी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जहाज  : पुं० [अ० जहाज] १. समुद्रों में चलनेवाली बहुत बड़ी नाव। पद–जहाज का पंछी=ऐसा व्यक्ति जिसका आधार या आश्रय एक ही व्यक्ति या स्थान हो। एक को छोड़कर जिसका और कहीं ठिकाना न लगे। २. दे० जलयान। ३. दे० वायुयान। विशेष–जो पक्षी कहीं से जहाज पर आ बैठता है, वह जहाज के बीच समुद्र में पहुँच जाने पर इधर-उधर आश्रय नहीं पाता और चारों ओर से घूम-फिरकर उसी जहाज पर आ बैठने के लिए विवश होता है। इसी आधार पर यह पद बना है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जहाजी  : वि० [अ०] १. जहाज या जहाजों पर बनने, रहने या होने वाला। पद–जहाजी कौआ (क) जहाज के अन्तर्गत जहाज के पंछी। (ख) बहुत बड़ा चालाक या धूर्त्त। २. जहाज के कर्मचारियों से संबंध रखनेवाला। पुं० १. जहाज का कर्मचारी। खलासी। २. जहाज पर यात्रा करने वाला व्यक्ति। स्त्री० पुरानी चाल की एक प्रकार की तलवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जहाजी सुपारी  : स्त्री० [हि०] एक प्रकार की सुपारी जो साधारण सुपारी से कुछ बड़ी होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जहाद  : पुं० [अ० जिहाद] धर्म की सुरक्षा अथवा अपने सहधर्मियों के लिए किया जानेवाला युद्ध। (मुसलमान)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जहादी  : वि० [हिं० जहाद] जहाद संबंधी। जहाद का। पुं० वह व्यक्ति जो सहाद में सम्मिलित होता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जहान  : पुं० [फा०] जगत। लोक। संसार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जहानक  : पुं० [सं०√हा (त्याग)+शानच्, द्वित्वादि,+कन्] प्रलय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जहालत  : स्त्री० [अ०] १. अज्ञान। २. मूर्खता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai