शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खात  : पुं० [सं०√खन् (खोदना)+क्त] १. खोदने का काम। खोदाई। २. खोदी हुई जमीन। गड्ढा.३. वह गड्ढा जिसमें भरकर खाद तैयार की जाती है। ४. तालाब। ५. कुआँ। स्त्री० [?] १. मद्य बनाने के लिए रखा हुआ महुए का ढेर। २. वह स्थान जहाँ मद्य बनाने के लिए उक्त प्रकार से महुआ रखकर सड़ाते हैं। वि० गंदा या मैला।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) स्त्री०=खाद।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खातक  : वि० [सं०√खन्+ण्वुल्-अक] खोदनेवाला। पुं० १. छोटा तालाब। २. खाई। ३. अधमर्ण। ऋणी। कर्जदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खातमा  : पुं० [फा० खात्मः] १. ‘खत्म’ होने की अवस्था या भाव। अंत। समाप्ति। २. मृत्यु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खात-व्यवहार  : पुं० [ष० त०] गणित का वह विभाग जिसमें गड्ढे तालाब आदि के क्षेत्रफल निकालने की क्रियाएँ होती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खाता  : पुं० [हिं० खत या सं० क्षत्र=शासन] १. किसी कार्य विभाग व्यक्ति आदि के आय-व्यय या लेन-देन का लेखा। २. वह बही जिसमें विभिन्न व्यक्तियों आदि से होनेवाले लेन-देन का ब्यौरेवार हिसाब लिखा जाता हैं। मुहावरा– खाता खोलना=बही में किसी का नाम चढ़ावाकर उसके साथ होनेवाले लेन-देन का हिसाब शुरू करना। पद-खाते बाकी=वह रकम जो खाते में किसी के नाम बाकी निकलती हो। ३. मद। विभाग। जैसे–खर्च खाता, धर्म-खाता, माल खाता। पुं० [सं० खात] अन्न रखने का गड्ढा। बखार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खात  : स्त्री० [सं०√खन्+क्तिन्] खोदाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खातिब  : स्त्री० [हिं० खाना, फा० रातिब का अनु०] उतना भोजन जितना कोई एक बार में खाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खातिर  : स्त्री० [अ०] १. आव-भगत। सत्कार। २. आदर। सम्मान। अव्य० वास्ते। लिए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खातिरखाह  : वि० [फा० ] जितना या जैसा चाहिए, उतना या वैसा। यथेष्ट। क्रि० वि० मनोनुकूल। संतोषजनक रूप में।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खातिरजमा  : स्त्री० [अ०] तसल्ली। संतोष। क्रि० प्र०-रखना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खातिरदारी  : स्त्री० [फा०] खातिर अर्थात् आदर-सम्मान करने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खातिरी  : स्त्री० [फा० खातिर] १. खातिरदारी। आव-भगत। २. इतमीनान। तसल्ली। स्त्री० [हिं० खाद] हाथ से सींचकर और खाद की सहायता से उपजाई जाने वाली फसल।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खाती  : स्त्री० [सं० खात] १. खोदी हुई भूमि। गड्ढा। २. छोटा तालाब। पुं० १. जमीन खोदने का काम करने वाला मजदूर। २. बढ़ई। स्त्री० [सं० घात] वैर। शत्रुता। उदाहरण-कान्ह कै बल मो सों करी खाती।–नन्ददास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खातून  : स्त्री० [तु०] तुर्की भाषा में भले घर की स्त्रियों का संबोधन। बीबी। श्रीमती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खातेदार  : पुं० [हिं० खाता+फा० दार] वह खेतिहर जिसके नाम पटवारी के खाते में कोई जमीन जोतने बोने के लिए चढ़ी हो। (टेन्योर होल्डर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खात्मा  : पुं०=खातमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai