शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

एकांत  : वि० [एक-अन्त, ब० स०] १. (स्थान) जो निर्जन या सूना हो। २. पूरी तरह से किसी एक ही पक्ष में रहनेवाला या किसी नियम, निष्ठा आदि का पालन करनेवाला। एक को छोड़ और किसी ओर ध्यान न देनेवाला। जैसे—दुर्गा या शिव का एकांत भक्त। पुं० ऐसा स्थान जहाँ कोई न हो। निर्जन स्थान। पद—एकांत-कैवल्य—=१. एकांत-वास। २. जीवन्मुक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एकांतता  : स्त्री० [सं० एकांत+तल्-टाप्] एकांत होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एकांतर  : वि० [सं० एक-अंतर, ब० स०] क्रमात् हर बार बीच में अगले एक को छोड़कर उसके बाद वाले स्थान पर आने या पड़नेवाला। जैसे—१, ३, ५, ७, ९, आदि या २, ४, ६, ८, १0 आदि एकांतर संख्यायें हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एकांतरिक  : वि० [सं० एकांतर, एक-अंतर, कर्म० स०+ठक्-इक] एकांतर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एकांत-वास  : पुं० [स० त०] [वि० एकांतवासी] एकांत अर्थात् निर्जन स्थान में रहने की क्रिया या भाव। ऐसे स्थान में रहना जहाँ और कोई मनुष्य न बसता या न रहता हो। विशेष—यह अपनी इच्छा से भी होता है, और दंड-स्वरूप या राजाज्ञा आदि के कारण भी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एकांतवासी (सिन्)  : वि० [सं० एकांतवस् (बसना)+णिनि] [स्त्री० एकांतवासिनी] १. एकांत में रहनेवाला। २. एकांतवास करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एकांत-स्वरूप  : वि० [सं० ब० स०] १. जो किसी के साथ कुछ भी मिलता न हो। २. असंग। निर्लिप्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एकांतिक  : वि०=ऐकांतिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एकांती (तिन्)  : पुं० [सं० एकांत+इनि] ऐसा भक्त, जो सबसे अलग होकर तथा निर्जन स्थान में बैठकर एकाग्र चित्त से अपने देवी या देवता का भजन करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai