शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

इरा  : स्त्री० [सं० इ√रा (देना)+क-टाप्] १. बृहस्पति की माता का नाम। २. पृथिवी। भूमि। ३. वाणी। सरस्वती। ४. जल। ५. अन्न। ६. पेय पदार्थ(दूध आदि)। ७. आहार। ८. मदिरा। शराब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इराक  : पुं० [अ०] [वि० इराकी] पश्चिम एशिया का एक प्रसिद्ध देश। (मेसोपोटामिया)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इराकी  : वि० [अ०] जिसका संबंध इराक देश से हो। इराक में होनेवाला। पुं० १. इराक देश का निवासी। २. इराक देश का घोड़ा जो बहुत अच्छा माना जाता है। स्त्री० इराक देश की भाषा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इरादतन  : अव्य० [अ०] इरादा या विचार करके। जान-बूझकर या इच्छापूर्वक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इरादा  : पुं० [अ०] कोई काम करने के लिए मन में होनेवाला विचार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इरावत्  : पुं० [सं० इरा+मतुप्, वत्व] १. एक पर्वत का नाम। २. एक सर्प का नाम। ३. नाग-कन्या उलूपी से उत्पन्न अर्जुन का एक पुत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इरावती  : स्त्री० [सं० इरावत्+ङीष्] १. ऐरावत की माता भद्रमदा जो कश्यप की पत्नी थी। २. राबी नदी का पुराना नाम। ३. बरमा या ब्रह्मदेश की एक नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai