शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आनंद  : पुं० [सं० आ√नन्द् (समृद्धि)+घञ्] [वि० आनंदित,आनंदी] १. मन में होनेवाली ऐसी अनुकूल तथा प्रिय अनुभूति जो अभीष्ट तथा सुखद परिस्थितियों में होती है तथा जिसमें अभाव, कष्ट, चिंता आदि नाम को भी नही होतें। (हैपिनेस) पद—आनंद बधाई, आनंद मंगला (दे०)। २. मद्य। शराब। ३. ब्रह्म। ४. विष्णु। ५. शिव। ६. एक प्रकार का छंद। वि० [आनंद+अच्] आनंदपूर्ण। प्रसन्न और सुखी। (क्व०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आनंदक  : वि० [सं० आ√नन्द्+ण्वुल्-अक] आनंद करने या मनानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आनंद-कोश  : पुं० [ष० त०]=आनंदमय कोश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आनंदन  : पुं० [सं० आ√नन्दं+णिच्+ल्युट्-अन] आनंदित करने की क्रिया या भाव। वि०=आनंददायक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आनंदना  : अ० [सं० आनन्द] आनंदित या प्रसन्न होना। स० आनंदित या प्रसन्न करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आनंद-बधाई  : स्त्री० [सं० आनन्द+हिं० बधाई] शुभ अवसरों पर या मांगलिक उत्सव के समय (क) दी जानेवाली बधाई और (ख) होनेवाला राग और रंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आनंद-बधावा  : पुं० =आनंद बधाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आनंद-भैरव  : पुं० [कर्म० स०] १. शिव का एक रूप। २. आयुर्वेद में एक रस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आनंद-भैरवी  : स्त्री० [कर्म० स०] भैरव राग की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आनंद-मंगल  : पुं० [द्व०स०] १. शुभ तथा सुखद अवसर पर मनाया जानेवाला आनंद और होनेवाला राग रंग। २. सुख और चैन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आनंद-मत्ता  : स्त्री० [तृ० त०] आनंद सम्मोहिता (नायिका)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आनंदमय कोश  : पुं० [सं० आनंद+मयट्, आनंदमय-कोश, कर्म० स०] आत्मा को आवृत्त करनेवाले पाँच कोशों में से अंतिम जो कारण शरीर या सुषुप्ति के रूप में माना गया है। (वेदांत)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आनंद-सम्मोहिता  : स्त्री० [तृ० त०] साहित्य में वह नायिका जो संभोग के आनंद में मग्न या मुग्ध हो रही हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आनंद्रातिरेक  : पुं० [सं० आनंद-अतिरेय, ष० त०] अत्यानंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आनंदाश्रु  : पुं० [सं० आनंद-अश्रु, मध्य० स०] बहुत अदिक आनंद के समय आँखों से निकलने वाले आँसू या भर आनेवाला जल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आनंदित  : भू० कृ० [सं० आ√नन्द्+क्त] जिसे आनंद हुआ हो। हर्षित। प्रसन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आनंदी (दिन्)  : पुं० [सं० आ√नन्द्+णिनि] वह जो सदा आनंद मनाता रहता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai