शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अरिष्ट  : पुं० [सं०√रिष् (हिंसा)+क्त, त०] १. कष्ट। क्लेश। २. आपत्ति। विपत्ति। ३. अपशकुन। अशुभ लक्षण। ४. कोई प्राकृतिक उत्पात। जैसे—अग्नि-कांड, भूकंप आदि। ५. दुर्भाग्य। ६. लंका के एक पर्वत का नाम। ७. एक राक्षस जो श्रीकृष्ण के हाथों से मारा गया था। वृषभासुर। ८. बलि के पुत्र एक दैत्य का नाम। ९. रीठा। १. लहसुन। ११. नाम। १२. कौआ। १३. गिद्ध। १४. दही का मट्ठा। १५. सूतिका ग्रह। सौरी। १६. वैद्यक में एक प्रकार का पौष्टिक मद्य या मादक पेय पदार्थ। १७. ज्योतिष में, दुष्ट ग्रहों का एक योग जो मृत्युकारक माना गया है। १८. प्राचीन भारत की एक प्रकार की सैनिक व्यूह-रचना। (क्व०) वि० १. दृढ़। पक्का। २. अविनाशी। ३. अशुभ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरिष्टक  : पुं० [सं० अरिष्ट+कन्] १. रीठा। २. निर्मली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरिष्ट-गृह  : पुं० [ष० त०] प्रसव-गृह। सौरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरिष्टमनेमि  : पुं० [सं० ] १. सोलहवें प्रजापित का नाम। २. राजा सगर के श्वसुर का नाम। ३. कश्यप का एक पुत्र। ४. जैनों के बाइसवें तीर्थकार का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरिष्टमतन  : पुं० [सं० अरिष्ट√मन्थ् (मथना)+णिच्+ल्यु-अन] १. शिव। २. विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरिष्टसूदन  : पुं० [सं० अरिष्ट√सूद् (मारना)+णिच्ल्यु-अन] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरिष्टा  : स्त्री० [सं० अरिष्ट+टाप्] दक्ष प्रजापति की एक पुत्री जिसका विवाह कश्यप ऋषि से हुआ था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरिष्टिका  : स्त्री० [सं० अरिष्ट+कन्, टाप्, इत्व] १. रीठा। २. कुटकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai