शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सौभ  : पुं० [सं०] १. राजा हरिश्चंद्र की उस कल्पित नगरी का नाम जो आकाश में मानी गई है। कामचारिपुर (महाभारत) २. प्राचीन भारत में, शाल्वों का एक नगर या जनपद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौभिक  : पुं० [सं०] द्रुपद का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौभग  : पुं० [सं०] १. सुभग होने की अवस्था, धर्म या भाव। सौभाग्य। खुशकिस्मती। २. सुख। ३. धन-संपत्ति। सुन्दरता। वि० सुभग संबंधी। सुभग का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौभद्र  : वि० [सं०] सुभद्रा-संबंधी। पुं० १. सुभद्रा के पुत्र अभिमन्यु। २. वह युद्ध जो सुभद्राहरण के समय हुआ था। ३. एक प्राचीन तीर्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौभद्रेय  : पुं० [सं०] १. सुभद्रा के पुत्र, अभिमन्यू। २. बहेड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौभर  : पुं० [सं०] एक वैदिक ऋषी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौभरायण  : पुं० [सं०] वह जो सौभर के गोत्र से उत्पन्न हुआ हो। सौभर का गोत्रज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौभरि  : पुं० [सं०] एक प्राचीन ऋषी जो बड़े तपस्वी थे। (भागवत)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौभागिनी  : स्त्री० [सं० सौभाग्य] सधवा स्त्री। सुहागिन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौभागिनेय  : पुं० [सं०] प्रिय पत्नी का पुत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौभाग्य  : पुं० [सं०] १. अच्छा भाग्य। उत्तम प्रारब्ध। अच्छी किस्मत। २. यथेष्ट सुख। ३. कल्याण। मंगल। ४. स्त्रियों के पक्ष में वह अवस्था जिसमें उसका पति जीवित और वर्तमान रहता है। अहिवात। सुहाग। ५. सिंदूर जो सौभाग्यवती स्त्रियों का मुख्य चिन्ह है। ६. अनुराग। प्रेम। ७. धन-संपत्ति ८. सुंदरता। ९. शुभ-कामना। १॰. सफलता। ११. एक प्रकार का व्रत जो सब तरह से सुखी रहने के लिए किया जाता है। १२. ज्योतिष में, विष्कंभ आदि सत्ताइस योगों मे से चौथा योग जो बहुत शुभ माना जाता है। १३. एक प्रकार का पौधा। १४. सुहाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौभाग्य तृतिया  : स्त्री० [सं०] भाद्र शुक्ल पक्ष की तृतिया जो स्त्रियों के लिए बहुत पवित्र मानी गई है। हरितालिका तीज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौभाग्यवती  : स्त्री० [सं०] (स्त्री०) जिसका सौभाग्य या सुहाग बना हो। जिसका पति जीवित और वर्तमान हो। सधवा। सुहागिन। २. अच्छे भाग्यवाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौभाग्यवान (वत्)  : वि० [सं०] [स्त्री० सौभाग्यवती] १. जिसका भाग्य अच्छा हो। अच्छे भाग्य वाला। खुशकिस्मत। खुशनसीब। २. सब प्रकार से सुखी और सम्पन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौभाग्य-व्रत  : पुं० [सं०] फागुन शुक्ल तृतिया को किया जाने वाला एक प्रकार का व्रत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौभासिक  : वि० [सं०] चमकीला। प्रकाशमान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौभिक  : पुं० [सं०] जादूगर। इंद्रजालिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौभिक्ष  : वि० [सं०] सुभिक्ष या सुसमय लानेवाला। पुं० घोड़ों को होनेवाला एक प्रकार का शूल रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौभूत  : पुं० [सं०] एक प्राचीन स्थान जो संभवतः केकय देश में था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौभेय  : पुं० [सं०] सौभ जनपद या नगर का निवासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौभेषेज  : वि० [सं०] जिसमें सुभेषज या उत्तम ओषधियाँ हो। उत्तम औषधियों से युक्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौभ्रात्र  : पुं० [सं०] अच्छा भाई-चारा। सुभ्रातृत्व।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai