शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सैन  : स्त्री० [सं० संज्ञपन] १. संकेत विशेषतः शरीर के किसी अंग से किया जाने वाला संकेत। २. चिन्ह। निशान। ३. लक्षण। पुं० [सं० श्येन] १. बाज पक्षी। २. एक प्रकार बगला। पुं०=शयन।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) स्त्री० =सेना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैनक  : पुं० [फा० सनी, सहनक] रिकाबी। तश्तरी। पुं० =सैनिक।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) स्त्री० =सहनक।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैनप  : पुं० =सेनापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैनपति  : पुं० =सेनापति।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैन-भोग  : पुं० =शयन भोग (देवताओं का)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैना  : स्त्री०=सेना। स०=सेना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैनानीक  : वि० [सं०] सेना के अग्र भाग का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैनान्य  : पुं० [सं०] सेनानी या सेना पति का कार्य या पद। सैनापत्य। सेनापतित्व।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैनापति  : पुं०=सेना पति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैनापत्य  : पुं० [सं०] सेनापति का कार्य या पद। सैनापत्य। वि० सेनापति संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैनिक  : वि० [सं०] १. सेना संबंधी। सेना का। (मिलिटरी) जैसे–सैनिक न्यायालय, सैनिक आयोजन। २. जो सेना के लिए उपयुक्त हो, उसके ढंग पर चलता हो या उसके प्रति अनुरक्त हो। (मार्शल) पुं० १. सेना या फौज में रहकर युद्ध करने वाला सिपाही। फौजी आदमी। २. वह जो किसी प्राणी का वध करने के लिए नियुक्त किया गया हो। ३. पहरेदार। संतरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैनिकता  : स्त्री० [सं०] १. सैनिक या योद्धा होने की अवस्था या भाव। २. सैनिक सामग्री से युक्त और युद्ध करने की शक्ति का भाव या दशा। ३. यह विश्वास या सिद्धांत कि सैनिक बल को सहायता से सब काम निकाले जा सकते हैं। (मिलिटरिज्म) ४. युद्ध। लड़ाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैनिक-न्यायालय  : पुं० सैनिक विभाग का वह विशिष्ट न्यायालय, जो साधारणतः सेना विभाग में होने वाले अपराधों का विचार और न्याय करता है। (कोर्ट मार्शल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैनिक-सहचारी  : पुं० राजदूत के साथ रहने वालावह अधिकारी जो सामरिक दृष्टि से उसका सलाहकार और सहायक हो। (मिलिटरी एटेची)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैनिका  : स्त्री० [सं० श्येनिका] एक प्रकार का छंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैनिकीकरण  : पुं० दे० ‘सैन्यीकरण’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैनिटोरियम  : पुं० दे० ‘आरोग्य निवास’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैनी  : पुं० [सेनाभगत नाई] नाई। हज्जाम। स्त्री०=सेना (फौज)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैनेय  : वि०=सैन्य।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैनेश, सैनेस  : पुं० [सं० सैन्य+ईश=सैन्येश] सेनापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैन्य  : वि० [सं०] सेना का। पुं० १. सैनिक। २. सेना। ३. पहरेदार। संतरी। ४. छावनी। शिविर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैन्य-क्षोभ  : पुं० [सं० ष० त०] १. सैनिको में होने या फैलने वाला क्षोभ। २. सैनिक विद्रोह। गदर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैन्य-नायक  : पुं० [सं० ष० त०] सेनापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैन्य-पति  : पुं० [स० ष० त०] सेनापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैन्य-पाल  : पुं० [सं०] सेनापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैन्यवाद  : पुं० [सं०] यह वादा या सिद्धांत कि राज्य के नागर तथा राजनीतिक आदर्श सैनिक आदर्शों के अनुसार स्थिर होने चाहिए और राज्य को सदा सैनिक दृष्टि से पूर्ण सबल तथा समर्थ रहना चाहिए। (मिलिटरिज़्म)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैन्यवादी  : वि० [सं०] सैन्यवाद संबंधी। जैसै–सैन्यवादी नीति। पुं० वह जो सैन्यवाद का अनुयायी या समर्थक हो। (मिलिटरिज्म)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैन्य-वास  : पुं० [सं०] सेना का पड़ाव। छावनी। शिविर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैन्य-वियोजन  : पुं० दे० ‘विसैन्यीकरण’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैन्य-सज्जा  : स्त्री० [स० ष० त०] युद्ध के लिए होनेवाली सैनिक तैयारी। लाम-बंदी। युद्ध के लिए हथियारों से लैस होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैन्याधिपति  : पुं० [सं०] सेनापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैन्याध्यक्ष  : पुं० [सं०] सेनापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सैनयीकरण  : पुं० [सं० सैनिक+करण] लोगो को सैनिक बनाने तथा सैनिक सामग्री से सज्जित करने का काम। (मिलिटराइजे़शन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai