शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

संभल  : पुं० [सं०] १. किसी लड़की से विवाह करने की इच्छा रखने वाला व्यक्ति। २. स्त्रियों का दलाल। ३. वह स्थान जहाँ विष्णुव्यास नामक ब्राह्मण के घर विष्णु का दसवाँ कल्कि अवतार होने को है। इसे कुछ लोग मुरादाबाद जिले का संभल नाम का कसबा समझते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सँभलना  : अ० [सं० संभरण] १. किसी ओर गिरने, फिसलने, लुढ़कने, भ्रष्ट आदि होने से रुकना। २. किसी बोझ आदि का रोका या किसी कर्तव्य आदि का निर्वाह किया जा सकना। ३. किसी आधार या सहारे पर रुका रहना। ४. होशियार या सावधान रहना। ५. चोट या हानि से बचाव करना। ६. स्वस्थ होना। ७. बुरी दशा से बचकर रहना। ८. अच्छी दशा में आना। स० [सं० श्रवण] सुनना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सँभला  : पुं० [हिं० सँभलना] एक बार बिगड़कर फिर सँभली हुई फसल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सँभली  : स्त्री० [सं० संभली] कुटनी। दूती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai