शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
शान :
|
पुं० [सं० शान (तेज करना)+अच्] १. कसौटी। २. सान नामक उपकरण जिससे चाकू, छुरी आदि की धार तेज करते हैं। स्त्री० [अ०] १. तड़क-भड़कवाली सजावट। ठाट-बाट। जैसे—कल बड़ी शान से सवारी निकली थी। पद—शान—शौकत (देखें)। २. गर्व, महत्व, वैभव आदि सूचित करनेवाली चर्चा या स्थिति। जैसे—वह खूब शान से बातें करता (या रहता) है। ३. विशालता। जैसे— (क) उसके मकान की शान देखने योग्य है। (ख) वह सब खुदा की शान है। ४. मान-मर्यादा। प्रतिष्ठा। मान्यता। पद-किसी की शान में=किसी बड़े के संबंध में। किसी के प्रति या किसी के विषय में। जैसे—उसकी शान में, ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए। मुहावरा—शान गवाँना=शान में बट्टा लगाना। शान मारी जाना=शान पर ऐसा आघात लगना कि वह नष्ट हो जाय। शान में बट्टा लगाना=शान या मान-मर्यादा में कमी या त्रुटि होना। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
शानदार :
|
वि० [अ० शान+फा० दार] [भाव० शानदारी] १. ऐश्वर्य वाला। २. तड़क-भड़कवाला। ३. उच्च कोटि का तथा प्रशंसनीय। जैसे—शानदार जीत। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
शानपाद :
|
पुं० [सं० ष० त० स०] १. चन्दन रगड़ने का पत्थर। २. पारियात्र पर्वत। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
शान-शौकत :
|
स्त्री० [अ०] तड़क-भड़क। वैभव-सूचक। ठाठबाट या सजावट। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
शाना :
|
पुं० [फा० शान] १. कंघा। कंघी। २. कन्धा। मोढ़ा। मुहावरा-शाने से सान छिलना=बहुत अधिक भीड़ और रेल-पेल होना। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai