शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शकुन  : पुं० [सं०√शक् (कर सकना)+उनन्] १. चिड़िया। पक्षी। २. कोई काम आरंभ होने के समय घटित होनेवाली कोई ऐसी विशिष्ट घटना जो उस कार्य के लिए भविष्य के संबंध में शुभ अथवा अशुभ परिणाम सूचित करनेवाले लक्षण के रूप में मानी जाती हो। जैसे—यात्रा के समय बिल्ली का सामने से रास्ता काटकर निकल जाना अशुभ शकुन और गौ या पानी का घड़ा दिखाई देने शुख शकुन माना जाता है। विशेष-प्राचीन काल में प्रायः पक्षियों के बोलने या सामने आने से ही इस प्रकार के शुभाशुभ फलों का अनुमान या कल्पना की जाती थी, इसीलिए इस धारणा का भी पक्षीवाचक शकुन नाम पड़ा था। मुहावरा—शकुन देखना या विचारना=कोई कार्य करने से पहले किसी उपाय से लक्षण आदि देख या पूछकर यह निश्चय करना कि यह काम होगा या नहीं, अथवा काम अभी करना चाहिए या नहीं। ३. शुभ मुहुर्त में होनेवाला कोई शुभ काम। ४. उक्त अवसरों पर गाये जानेवाले गीत। ५. गिद्ध नामक शिकारी पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शकुनज्ञ  : पुं० [सं० शकुन√ज्ञा (जानना)+क] १. शकुनों का शुभाशुभ फल बतलाने वाला व्यक्ति। २. ज्योतिषी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शकुन-द्वार  : पुं० [सं०] यात्रा पर निकलने के समय एक साथ शुभ और अशुभ सगुन होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शकुन-शास्त्र  : पुं० [सं० मध्यम० स०] वह शास्त्र जिसमें शकुनों के शुभ और अशुभ फलों का विवेचन हो। शकुन बतलानेवाला शास्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शकुनाहृत  : पुं० [सं० शकुन-आहृत, तृ० त०] १. एक प्रकार का चावल जिसे दाऊदखानी कहते हैं। २. बच्चों को होनेवाला एक प्रकार का रोग। ३. एक प्रकार की मछली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शकुनि  : पुं० [सं०√शक्+उनि] १. पक्षी। चिड़िया। २. गिद्ध पक्षी। ३. गंधार राज सुबल के एक पुत्र का नाम। विशेष—यह दुर्योधन के मामा थे तथा बहुत बड़े पापाचारी थे। वि० १. दुष्ट। २. पापचारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शकुनिका  : स्त्री० [सं० शकुनि+कन्+टाप्] स्कंद की अनुचरी एक मातृका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शकुनी  : स्त्री० [सं० शकुन+ङीष्] १. श्यामा पक्षी। २. मादा गौरैया पक्षी। ३. बच्चों को कष्ट देनेवाली एक कल्पित पूतना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शकुनी-मातृका  : स्त्री० [सं० व्यस्त पद] बालकों की एक प्रकार की कष्टदायक व्याधि जो उनके जन्म से छठे दिन, छठे मास या छठे वर्ष होती है और जिसमें उन्हें ज्वर तथा कंप होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शकुनीश्वर  : पुं० [सं० शकुनि-ईश्वर, ष० त०] पक्षियों के स्वामी, गरुड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai