शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विमास  : पुं० [सं० मध्यम० स०] ऐसा मांस जो खराब हो तथा भक्ष्य न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमा  : स्त्री० [सं०] [वि० विमीय] किसी दिशा में काया का होनेवाला विस्तार जो नापा जा सकता हो। आयाम। (डाइमेंशन)। विशेष—विमाएँ तीन प्रकार की होती हैं, लंबाई,चौड़ाई और ऊँचाई (जिसके अन्तर्गत मोटाई या गहराई भी आ जाती हैं)। पद—द्विविम, त्रिविम (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमाता (तृ)  : स्त्री० [सं० मध्यम० स०] सौतेली माँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमातृज  : वि० [सं० विमातृ√जन् (उत्पन्न करना)+ड] विमाता से उत्पन्न। सौतेला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमान  : वि० [ब० स०] जिसका कोई मान न हो। मान से रहित। पुं० १. पुराणानुसार देवताओं का वह यान या रथ जो आकाश-मार्ग से चलता था। २. आज-कल आकाश-मार्ग से उडनेवाला यान या सवारी। वायुयान। हवाई जहाज। ३. महात्मा बुद्ध आदि के शव की ऐसी अरथी जो फूल-मालाओं आदि से खूब सजाई गई हो। ४. रासलीला आदि के जलूस में वह चौकी जिस पर देवताओं की मूर्तियाँ रखकर आदमी लोग कंधे पर उठाकर चलते हैं। ५. रथ। ६. घोड़ा। ७. सात खंडोंवाला मकान। ८. परिणाम। ९. वास्तुकला में ऐसा देवमंदिर जिसका ऊपरी भाग बहुत ऊँचा और गावदुमा या लंबोतरा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमान-चालक  : पुं० [ष० त०] वह जो हवाई जहाज या वायु-यान चलाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमान-चालन  : पुं० [ष० त०] हवाई जहाज चलाने की विद्या या क्रिया (एविएशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमानन  : पुं० [सं०] विमान अर्थात् हवाई जहाज चलाने की कला,क्रिया या विद्या (एयर नैविगेशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमान-पत्तन  : पुं० [सं०] हवाई अड्डा (एयर पोर्ट)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमान-वाहक  : पुं० [सं० विमान+वाहक] एक प्रकार का समुद्री जहाज जिसके ऊपर बहुत लंबी चौड़ी छत होती है। और जिस पर बहुत से हवाई जहाज रहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमानित  : भू० कृ० [सं० वि√मान् (मान करना)+क्त, विमान+इतच् वा] जिसका अपमान हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमार्ग  : पुं० [कर्म० स०] १. बुरा रास्ता। कुमार्ग। २. बुरा आचरण। ३. झाड़ू। बुहारीए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमार्गा  : स्त्री० [सं०] दुश्चरित्रा स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमार्जन  : पुं० [सं० वि√मृज् (शुद्ध करना)+ल्युट-अन] [भू० कृ० विमार्जित] १. धोना। २. साफ करना। ३. पवित्र करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमासन  : अ० [सं० विमर्श] राय या विचार करना। विमर्श करना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai