शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भाल  : पृं० [सं०√भा (प्रकाश करना)+लच्] १. भौहों के ऊपर का भाग जो भाग्य का स्थान माना गया है। कपाल। ललाट। मस्तक। माथा। २. तेज। पुं० १. भाला। २. भालू (रीछ)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भाल-चंद्र  : पुं० [सं० ब० स०] १. महादेव। २. गणेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भाल-चंद्री  : स्त्री० [सं० ब० स०,+ङीष्] दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भाल-दर्शन  : पुं० [सं० ब० स०] सिंदूर। सेंदुर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भालना  : स० [सं० निभालन] १. ध्यानपूर्वक देखना। अच्छी तरह देखना। जैसे—देखना-भालना। २. तलाश करना। ढूँढ़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भाल-क्षेत्र, भाल-लोचन  : पुं० [सं० ब० स०] शिव, जिनके मस्तक में एक नेत्र है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भालबी  : पुं० [सं० भल्लुक] रीछ। भालू। (डिं०) (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भालांक  : पुं० [सं० भाल-अंक, ब० स०] १. करपत्र नामक अस्त्र। २. एक प्रकार का साग। ३. रोहू मछली। ४. कछुआ। ५. महादेव। ६. ऐसा मनुष्य जिसके शरीर में बहुत अच्छे लक्षण हों। (सामुद्रिक)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भाला  : पुं० [सं० भल्ल] एक प्रसिद्ध अस्त्र जिसमें बड़े और मोटे डंडे के सिरे पर नुकीला बड़ा फल लगा रहता है। बरछा। नेजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भालाबरदार  : पुं० [हिं० भाला+फा० बरदार] भाला या बरछा उठाने अर्थात् धारण करनेवाला। योद्धा। बरछैत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भालि  : स्त्री० [हिं० भाला का स्त्री० अल्पा०] १. बरछी। साँग। २. काँटा। शूल। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भालिम  : पुं० [हिं० भला] भलापन। भलाई। उदा०—भालिम दिन दिन चढ़ि भरण।—प्रिथीराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भालिया  : पुं० [देश०] वह अन्न जो हलवाहे को वेतन में दिया जाता है। भाता। पुं०=भाला-बरदार।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भाली  : स्त्री० [हिं० भाला] १. छोटा भाला। २. भाले की गाँसी या नोक। ३. काँटा। शूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भालुक  : पुं० [सं०√भल् (हिंसा)+उक्, अण्] भालू। रीछ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भालुनाथ  : पुं० [हिं० भालू+सं० नाथ] भालुओं का राजा। जांबवान्। जामवंत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भालू  : पुं० [सं० भल्लुक] मोटे तथा लंबे काले (या भूरे) बालोंवाला एक हिंसक जंगली तथा स्तनपायी चौपाया जिसे पकड़कर मदारी लोग नचाते भी हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भालूक  : पुं० [सं०√भल्+ऊक+अण्] भालू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भालुसुंडा  : पुं० [हिं० भालू+सूँड] भूरे रंग का एक तरह का रोएँदार छोटा कीड़ा जो खरीफ की फसल को हानि पहुँचाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भालूसूअर  : पुं० दे० ‘बालू-सूअर’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai