शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भारत  : पुं० [सं० भरत+अण्, वृद्धि] १. वह जो भरत के गोत्र में उत्पन्न हुआ हो। २. (भारत+अण्] हमारा यह भारतवर्ष नामक देश। दे० ‘भारतवर्ष’। ३. भारतवर्ष का निवासी। ४. महाभारत नामक काव्य का वह पूर्व रूप जब वह २४॰॰॰ श्लोकों का था। दे० ‘महाभारत’। ५. उक्त ग्रंथ के आधार पर घमासान या घोर युद्ध। ६. उक्त ग्रंथ के आधार पर कोई बहुत लंबा-चौड़ा विवरण या व्याख्या। ७. अग्नि। आग। ८. अभिनेता। नट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भारतखंड  : पुं०=भारतवर्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भारतनंद  : पुं० [सं०] ताल के साठ मुख्य भेदों में से एक। (संगीत)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भारत-यूरोपीय  : पुं० [हिं०] आधुनिक भाषा-विज्ञान के अनुसार उन भाषाओं का वर्ग या समूह जो भारत, ईरान और यूरोप, अमेरिका, के अनेक देशों में बोली जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भारत-रत्न  : पुं० [सं० ष० त०] स्वतंत्र भारत में एक सर्वोच्च उपाधि जो उच्चकोटि के विद्वानों तथा राष्ट्रसेवियों को प्रदान की जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भारत-वर्ष  : पुं० [सं० मध्य० स०] हमारा यह महादेश जिसके उत्तर में हिमालय, दक्षिण में भारतीय महासागर, पश्चिम में पश्चिमी पाकिस्तान और पूर्व में पूर्वी पाकिस्तान तथा बरमा या ब्रह्मदेश है। हिन्द। हिन्दुस्तान। विशेष—पुराणानुसार यह जंबू द्वीप के अन्तर्गत नौ वर्षों या खंडों में से एक है और हिमालय के दक्षिण तथा गंगोत्तरी से लेकर कन्याकुमारी तक और सिन्धु नदी से ब्राह्मपुत्र तक विस्तृत है। आर्यावर्त। हिन्दुस्तान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भारतवर्षीय  : वि० [सं० भारतवर्ष+छ—ईय] भारतवर्ष-संबंधी। भारतवर्ष का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भारतवासी (सिन्)  : पुं० [सं० भारत√वस् (निवास करना)+णिनि] भारतवर्ष का निवासी। हिन्दुस्तान का रहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भारत-विद्या  : स्त्री० [सं०] पुरातत्त्व की वह शाखा जिसमें भारतवर्ष के प्राचीन इतिहास, दर्शन, धर्म, भाषातत्त्व, साहित्य आदि का अनुसंधानात्मक अध्ययन और विवेचन होता है। (इण्डोलॉजी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भारति  : स्त्री०=भारती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भारती  : स्त्री० [सं०√भृ (भरण करना)+अतच्+अण्+ङीष्] १. वचन। वाणी। २. सरस्वती। ३. साहित्य में एक प्रकार की वृत्ति (पुरुषार्थसाधक व्यापार) जिसका प्रयोग मुख्यतः रौद्र तथा वीभत्स रस में होता था परन्तु आज-कल इसका संबंध पाठ्य अभिनय और रसाभिनय से जोड़ा गया है। ४. एक प्राचीन नदी का नाम। ५. एक प्राचीन तीर्थ। ६. दश-नामी संन्यासियों का एक भेद या वर्ग। जैसे—स्वामी परमानन्द भारती। ७. ब्राह्मी नाम की बूटी। ८. एक प्रकार का पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भारतीय  : वि० [सं० भारत+छ—ईय] १. भारत देश में उत्पन्न होनेवाला अथवा उससे संबंध रखनेवाला। जैसे—भारतीय पूँजी, भारतीय विचारधारा, भारतीय व्यापार। २. (व्यक्ति) जो भारत में बसी हुई अथवा रहनेवाली किसी जाति का हो। जैसे—भारतीय मुसलमान या भारतीय मसीही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भारतीयकरण  : पुं० [सं०] किसी विदेशी ज्ञान, पदार्थ, विद्या आदि को ग्रहण करके उसे आत्मसात् करते हुए भारतीय रूप देने की क्रिया या भाव। (इन्डियनाइज़ेशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भारतीय वृत्त  : पुं० [सं० कर्म० स०]=भारत-विद्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भारतेन्दु।  :
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai