शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
प्रौढ़ :
|
वि० [सं० प्र√वह्+क्त, सम्प्रसारण, वृद्धि] [स्त्री० प्रौढ़ा] [भाव० प्रौढ़ता] १. जो अच्छी तरह बढ़कर या विकसित होकर अपनी पूरी बाढ़ तक पहुँच चुका हो। अच्छी या पूरी तरह से बढ़ा हुआ। जैसे—प्रौढ़ बुद्धि, प्रौढ़ वृक्ष। २. (व्यक्ति) जो अपनी आरंभिक अवस्था पार करके मध्य अवस्था तक पहुँच चुका हो। ३. बलवान। शक्तिशाली। ४. दृढ़। पक्का। मजबूत। ५. अच्छी तरह भरा हुआ। ६. गंभीर। गूढ़। ७. चतुर। चालाक। निपुण। ८. जिसका विवाह हो चुका हो। विवाहित। ९. पुराना। १॰. घना। जैसे—प्रौढ़ घन (बादल)। पुं० तांत्रिकों का चौबीस अक्षरों का एक मंत्र। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
प्रौढ़ता :
|
स्त्री० [सं० प्रौढ़+तल्—टाप्] १. प्रौढ़ होने की अवस्था, गुण या भाव। २. प्रौढ़ अवस्था या वयस। ३. विश्वास। ४. क्रोध। गुस्सा। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
प्रौढ़त्व :
|
पुं० [सं० प्रौढ़+त्व]=प्रौढ़ता। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
प्रौढ़-पाद :
|
पुं० [सं० ब० स०] पैर के दोनों तलुए जमीन पर रखकर बैठना। उकड़ू बैठना। (शास्त्रों में इस प्रकार बैठकर भोजन, स्नान, तर्पण आदि करने का निषेध है)। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
प्रौढ़ा :
|
स्त्री० [सं० प्रौढ़+टाप्] १. अधिक या प्रौढ़ वयसवाली स्त्री। २. साहित्य में प्रौढ़ वयसवाली नायिका जिसमें लज्जा कम और काम वासना अधिक होती है और जो बातचीत में चतुर तथा काम-केलि में प्रवीण होती है। उसके रति-प्रीता, आनन्द-सम्मोहिता, विचित्र-विभ्रमा, आक्रान्ता आदि अनेक भेद कहे गये हैं। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
प्रौढ़ा-अधीरा :
|
स्त्री० [सं० व्यस्तपद] साहित्य में वह प्रौढ़ा नायिका जो अपने नायक में विलास-सूचक चिह्न देखने पर प्रत्यक्ष प्रकोप करे। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
प्रौढ़ाधीरा :
|
स्त्री० [सं० व्यस्तपद] व्यंग्यपूर्ण बातें कहकर अपना कोप प्रकट करनेवाली प्रौढ़ा नायिका। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
प्रौढ़ाधीराधीरा :
|
स्त्री० [सं० व्यस्तपद] साहित्य में वह नायिका जो अपने नायक में पर-स्त्री-गमन के चिह्न देखकर कुछ तो प्रत्यक्ष और कुछ व्यंग्यपूर्वक कोप प्रकट करे। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
प्रौढ़ि :
|
स्त्री० [सं० प्र√वह+क्तिन] १. प्रौढ़ता। २. सामर्थ्य। शक्ति। ३. धृष्टता। ढिठाई। ४. तर्क-वितर्क। वाद-विवाद। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai