शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रसूति  : स्त्री० [सं० प्र√सू+क्तिन्] १. स्त्री का प्रसव करना। बच्चे को जन्म देना। २. जीवों का बच्चा या अंडे देना। ३. उद्भव। उत्पत्ति स्थान। ४. संतति। ५. प्रसूता। जिसने प्रसव किया हो। ६. दक्ष प्रजापति की स्त्री सती की माता। ७. कारण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसूतिका  : स्त्री० [सं० प्रसूत+ठन्—इक,+टाप्] प्रसूता स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसूतिज  : पुं० [सं० प्रसूति√जन् (उत्पन्न होना)+ड] गर्भवती को प्रसव के समय होनेवाली पीड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसूतिज्वर  : पुं० [ष० त०] प्रसव के कुछ दिन बाद होनेवाला ज्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसूति-भवन  : पुं० [ष० त०] १. अस्पतालों आदि का वह कमरा जिसमें रह कर स्त्रियाँ प्रसव करती अर्थात् बच्चा जन्मती हैं। (लेबररूम) २. वह घर या स्थान जहाँ स्त्रियों को बच्चे जनाने का काम होता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रसूति-विज्ञान  : पुं० [सं०] वह विज्ञान या शास्त्र जिसमें गर्भवती स्त्रियों को संतान प्रसव कराने की कला या विद्या का विवेचन होता है। (अब्स्ट्रेट्रिक्स)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai