शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रवाह-द्वीप  : पुं० [सं० ष० त०] प्रवाल या मूँगे के वे बड़े और लंबे-चौड़े ढूह जो समुद्रों में अनेक स्थानों में पाये जाते हैं और जिनमें मूँगे के जन्तुओं के उपनिवेश होते हैं। दे० ‘मूँगा’। (कॉरल आइलैंड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रवाह  : पुं० [सं० प्र√वह् (बहना)+घञ्] १. किसी तरल पदार्थ के किसी ओर वेगपूर्वक निरन्तर चलते या बहते रहने की क्रिया या भाव। २. जल की वह धारा या राशि जो किसी दिशा में वेगपूर्वक बढ़ रही हो। बहाव। ३. किसी काम या बात का ऐसा क्रम जो बराबर चलता हो और बीच में कहीं से टूटता न हो। जैसे—आज-कल सारे संसार में जन-मत का प्रवाह स्वतंत्रता की ओर है। ४. विद्युत की गति जो जल की धारा के सदृश प्रवाहमान होती है। ५. कोई अच्छा वाहन या सवारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रवाहक  : वि० [सं० प्र√वह्+णिच्+ण्वुल्—अक] १. अच्छी तरह वहन करनेवाला। २. अच्छी तरह प्रवाहित करने या बहनेवाला। पुं० राक्षस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रवाहण  : पुं० [सं० प्र√वह्+णिच्+ल्युट्—अन] [वि० प्रवाहित] १. अच्छी तरह से वहन करना। २. बहाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रवाहणी  : पुं० [सं० प्रवाहण+ङीप्] मलद्वार में सबसे ऊपर की कुंडली जो आँतों में का मल बाहर निकालती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रवाह-मार्ग  : पुं० [सं० ष० त०] दार्शनिक क्षेत्र में, सब प्रकार के साधना-मार्गों (अर्थात् पुष्टि-मार्ग और मर्यादा-मार्ग) से भिन्न सांसारिक सुख-प्राप्ति के लिए प्रयत्न करने की प्रथा या मार्ग जिस पर चलनेवाला जीव सदा जन्म-मरण के बन्धन में पड़ा रहता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रवाहिका  : स्त्री० [सं० प्र√वह्+ण्वुल्—अक,+टाप्, इत्व] आँतों के विकार के कारण होनेवाला एक रोग जिसमें पेट में दर्द या मरोड़ होत और पतले दस्त आते हैं। पेचिश। (डिसेन्ट्री)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रवाहित  : भू० कृ० [सं० प्र√वह्+णिच्+क्त] १. वहन किया या ढोया हुआ। २. जो नदी की धारा में बह जाने के लिए छोड़ा गया हो। ३. बहता हुआ या बहाया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रवाहिनी  : स्त्री० [सं० प्र√वह्+णिनि+ङीप्] नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रवाही (हिन्)  : वि० [सं० प्र√वह्+णिनि] [स्त्री० प्रवाहिनी] १. वहन करनेवाला। २. बहानेवाला। ३. जो बह रहा हो। ४. प्रवाह से युक्त। ५. तरल। द्रव। स्त्री० [सं० प्र√वह्+णिच्+अच्+ङीष्] बालू। रेत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai