शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निक्षेप  : पुं० [सं० नि√क्षिप् (प्रेरणा)+घञ्] [भू० कृ० निक्षिप्त] १. फेंकने, डालने, चलाने, छोड़ने आदि की क्रिया या भाव। २. किसी के पास कोई चीज भेजने की क्रिया या भाव। ३. इस प्रकार भेजी जानेवाली वस्तु। ४. वह धन या वस्तु जो किसी के यहाँ अमानत या धरोहर के रूप में रखी गई हो। ५. वह धन जो कहीं जमा किया गया हो। (डिपाजिट) ६. कोई चीज कहीं जमा करने अथवा किसी के पास अमानत या धरोहर के रूप में रखने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निक्षेपक  : वि० [सं० नि√क्षिप्+ण्वुल–अक] फेंकने, चलाने या छोड़नेवाला। पुं० १. वह जो किसी को कोई वस्तु विशेषतः पारसल करके भेजता हो। (कन्साइनर) २. वह जो किसी के पास धन जमा करे। ३. धरोहर के रूप में रखा हुआ पदार्थ। (कौ०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निक्षेपण  : पुं० [सं० नि√क्षिप्+ल्युट्–अन] [वि० निक्षिप्त, निक्षेप्य] १. कोई चीज चलाना, छोड़ना, डालना या फेंकना। २. धन आदि किसी के पास जमा करना। ३. अमानत या धरोहर के रूप में कोई चीज किसी के पास रखना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निक्षेप-निर्णय  : पुं० [सं० तृ० त०] सिक्का आदि उछालकर उसके चित या पट गिरने के आधार पर किया जानेवाला किसी प्रकार का निर्णय। (टॉस)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निक्षेपित  : भू० कृ० [सं० निक्षिप्त] जिसका निक्षेपण हुआ हो। निक्षिप्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निक्षेपी (पिन्)  : वि० [सं० नि√क्षिप्+णिनि] १. चलाने, छोड़ने, डालने या फेंकनेवाला। २. अमानत या धरोहर के रूप में किसी के पास कोई चीज रखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निक्षेप्ता (प्तृ)  : पुं० [सं० नि√क्षिप्+तृच]=निक्षेपी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निक्षेप्य  : वि० [सं० नि√क्षिप्+णिनि] १. चलाये, छोड़े, डाले या फेंके जाने के योग्य। २. अमानत या धरोहर के रूप में रख जाने के योग्य। ३. जमा किये जाने के योग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai