शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
देवी :
|
स्त्री० [सं० देव+ङीप्] १. स्त्री देवता। २. देवता की पत्नी। ३. दुर्गा, सरस्वती, पार्वती आदि स्त्री-देवताओं का नाम। ४. श्रेष्ठ गुणोंवाली और सुशीला स्त्री। ५. प्रचीन भारत में राजा की वह पत्नी जिसका राजा के साथ अभिषेक होता था। पटरानी। ६. स्त्री के लिए एक आदरसूचक संज्ञा या संबोधन। ७. स्त्रियों के नाम के अंत में लगनेवाला शब्द। जैसे—शीला देवी, कृष्णा देवी। ८. सफेद इंद्रायन। ९. असबर्ग। पृक्का। १॰. अड़हुल। आदित्यभक्ता। ११. लिंगनी नाम की लता। पँचगुरिया। १२. वन-ककोड़ा। १३. शालपर्णी। सरिवन। १४. महाद्रोणी। बड़ा गुमा। १५. पाठा। १६. नागरमोथा। १७. हरीतकी। हर्रै। १८. अलसी। तीसी। १९. श्यामा नाम की चिड़िया। २॰. सूर्य की संक्रांति। पुं० [सं० देविन्] जूआ खेलनेवाला व्यक्ति। जुआरी। स्त्री० [अ० डेविट्स] १. लकड़ी का वह चौखटा जिसमें दो खड़े खंभो के ऊपर आड़ा बल्ला लगा रहता है। २. जहाज के किनारे पर बाहर की ओर निकले या झुके हुए वे खंभे जिनमें घिरनियाँ लगी होती है। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
देवीकोट :
|
पुं० [सं०] वाणासुर की राजधानी। शोणितपुर। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
देवी-गृह :
|
पुं० [ष० त०] १. देवी या भगवती का मंदिर। २. राज-प्रासाद में राज-महिषी के रहने का निजी कमरा। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
देवी-पुराण :
|
पुं० [मध्य० स०] एक उपपुराण जिसमें दुर्गा का माहात्म्य वर्णित है। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
देवीबीज :
|
पुं० [सं० देवीवीर्य] गंधक। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
देवी-भागवत :
|
पुं० [मध्य० स०] एक पुराण जिसमें भगवती दुर्गा का माहात्म्य वर्णित है। कुछ लोग इसे उपपुराण मानते है। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
देवी-भोया :
|
पुं० [हिं० देवी+भोयना=भुलाना] वह ओझा जो देवी का ही उपासक हो और उसी के द्वारा सब काम करता-कराता हो। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
देवी-वीर्य :
|
पुं० [ष० त०] गंधक। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
देवी-सूक्त :
|
पुं० [मध्य० स०] ऋग्वेद शाकल संहिता का एक देवी विषयक सूक्त। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai