शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दीक  : पुं० [देश०] एक प्रकार का तेल, जो काटू या हिजली के पेड की छाल से निकलता है और जाल में मांजा देने के काम आता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीक्षक  : पुं० [सं०√दीक्ष् (शिष्य बनाना)+ण्वुल्—अक] १. दीक्षा देनेवाला। मंत्र का उपदेश करनेवाला। २. शिक्षक। गुरु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीक्षण  : पुं० [सं०√दीक्ष+ल्यु—अन] [वि० दीक्षित] दीक्षा देने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीक्षणीय  : वि० [सं०√दीक्ष्+अनीयर्] १. दीक्षा देने जाने या पाने के योग्य। २.(विशिष्ट तत्त्व या सिद्धांत) जो उसी को बतलाया जा सके जो दीक्षा ग्रहण करके किसी समाज या संप्रदाय में सम्मिलित हो। (एसोटेरिक)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीक्षांत  : पुं० [सं० दीक्षा-अंत ष० त०] वह अवभृथ यज्ञ जो किसी यज्ञ के अन्त में उसकी दृष्टि, दोष आदि की शांति के लिए किया जाता है। २. किसी सत्र की पढ़ाई का सफलतापूर्ण अंत। वि० दीक्षा के अंत में होनेवाला। जैसे—दीक्षांत भाषण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीक्षांत-भाषण  : पुं० [स० त०] आज-कल विश्वविद्यालयों में किसी विद्वान का वह भाषण जो उच्च परीक्षाओं में उत्तीर्ण होनेवाले विद्यार्थियों को उपाधि, प्रमाण-पत्र आदि देने के उपरान्त होता है। (कान्वोकेशन एड्रेस)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीक्षा  : स्त्री० [सं०√दीक्ष् (यज्ञ करना)+अ-टाप्] १. सोमयागादि का संकल्प-पूर्वक अनुष्ठान करना। २. यज्ञ करना। यजन। ३. किसी पवित्र मंत्र की वह शिक्षा जो आचार्य या गुरू से विधिपूर्वक शिष्य बनने अथवा किसी संप्रदाय में सम्मिलित होने के समय ली जाती है। क्रि० प्र०—देना।—लेना। ४. उपनयन संस्कार, जिसमें विधिपूर्वक गुरु से मंत्रोपदेश लिया जाता है। ५. गुरुमंत्र। ६. पूजन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीक्षा-गुरु  : पुं० [स० त०] वग गुरु जो धार्मिक दृष्टि के कान में मंत्र फूँकता हो। मंत्रोपदेश करनेवाला गुरु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीक्षा-पति  : पुं० [ष० त०] दीक्षा या यज्ञ का रक्षक, सोम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीक्षित  : वि० [सं०√दीक्ष् (यज्ञ करना)+क्त वा दीक्षा+इतच्] जिसने सोमयागादि का संकल्पपूर्वक अनुष्ठान करने के लिए दीक्षा ली हो। पुं० कई प्रदेशों में ब्राह्मणों का एक भेद या वर्ग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai