शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दया  : स्त्री० [सं०√दय्+अङ—टाप्] १. मन में स्वतः उठनेवाली वह मनुष्योचित सात्त्विक भावना या वृत्ति जो दुःखियों और पीड़ितो के कष्ट, दुःख आदि दूर करने में प्रवृत्त करती है। २. अपने व्यक्ति या अपने से दुर्बल व्यक्ति के साथ किया जानेवाला उक्त प्रकार का कोमल व्यवहार। मेहरबानी। (मरसी) ३. दक्ष प्रजापति की कन्या जो धर्म की पत्नी थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दया-कूर्च  : पुं० [स० त०] बुद्धदेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दया-दृष्टि  : स्त्री० [मध्य० स०] किसी के प्रति होनेवाली अनुग्रहपूर्ण दृष्टि या भावना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दयानत  : स्त्री० [अ०] १. देने की भावना। २. ईमानदारी। सत्यनिष्ठा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दयानतदार  : वि० [अ० दयानत+फा० दार] [भाव० दयानतदारी] ईमानदार। सच्चा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दयानतदारी  : स्त्री० [अ० दयानत+फा० दारी] दयापूर्ण व्यवहार करने में प्रवृत्त होना। दयालु होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दयाना  : अ० [हिं० दया+न (प्रत्य०)] दयापूर्ण व्यवहार करने में प्रवृत्त होना। दयालु होना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दया-निधान  : पुं० [ष० त०] दया-निधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दया-निधि  : पुं० [ष० त०] १. बहुत बड़ा दयालु। २. ईश्वर का एक विशेषण जो संज्ञा, संबोधन आदि के रूप में भी प्रयुक्त होता है। जैसे—दयानिधि, तोरी गति लखि न परै।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दया-पात्र  : वि० [ष० त०] जो दया प्राप्त करने का अधिकारी या पात्र हो। जिस पर दया करना उचित हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दयामय  : वि० [सं० दया+मयट्] १. दया से पूर्ण। परम दयालु। २. ईश्वर का एक विशेषण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दयार  : पुं० [फा०] प्रदेश। अंत। भू-खंड। वि०=दयालु।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) पुं०=देवदार (वृक्ष)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दयार्द्र  : वि० [दया-आर्द्र, तृ० त०] [भाव० दयार्द्रता] जिसका मन दया से आर्द्र हो गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दयाल  : पुं० [?] एक प्रकार की चिड़िया जो बहुत मधुर स्वर में बोलती है। वि०=दयालु।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दयालु  : वि० [सं०√दय् (पालन करना)+आलुच्] [भाव० दयालुता] जो सब पर दया करता हो। दयावान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दयालुता  : स्त्री० [सं० दयालु+तल्—टाप्] दयालु होने की अवस्था गुण या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दयावंत  : वि० [सं० दयावत्] [स्त्री० दयावती] दयावान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दयावती  : वि० स्त्री० [सं० दयावत्+ङीष्] दया करनेवाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दयावना  : अ०=दयाना। वि०=दयापात्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दयावान् (वत्)  : वि० [सं० दया+मतुप्] जिसके चित्त में दया हो। दयालु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दयावीर  : पुं० [तृ० त०] वह जो दया करने में वीर हो। वह जो दूसरों पर दया करने में सबसे बढ़-चढ़कर हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दया-शील  : वि० [ब० स०] जो स्वभावताः दूसरों पर दया करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दया-सागर  : पुं० [ष० त०] जिसके चित्त में अगाध दया हो। अत्यंत दयालु मनुष्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai