शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गाड़  : पुं० [सं० गर्त,प्रा० गड्ड मिलाओ अ० गार] १. जमीन में खोदा या बना हुआ गड्ढा। २. वह गड्ढा जो अनाज भरकर रखने के लिए जमीन में खोदा जाता है। ३. वह गड्ढा जिसमें ईख की खोई का बचा हुआ रस निचुड़कर इकट्ठा होता है। ४. वह गड्ढा जिसमें पानी भरकर नील भिगोंते है। ५. कूएँ का भगाड़ (देखा)। ६. खेत की मेंड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गाड़ना  : स० [प्रा० गड्डा,बँ० गारा, उ०गार, गु०गाडवूँ मरा० गाड़णें] १. कोई चीज छिपाने या दबाने के लिए जमीन में खोदे हुए गड्ढे में रखना और तब उस पर इस प्रकार मिट्टी डालना या भरना कि वह ऊपर से दिखाई न दे। जैसे–जमीन में धन गाड़ना। २. उक्त प्रकार से मृत शरीर जमीन के अंदर रखकर मिट्टी आदि से दबाना। दफन करना। दफनाना। जैसे–ईसाइयों और मुसलमानों के मुरदे गाड़े जाते है। ३. कोई चीज कहीं दृढ़तापूर्वक खड़ी करने के लिए उसके नीचे का कुछ अंश जमीन में उक्त प्रकार से धँसाना या दबाना। जैसे–खंभा, झंड़ा या बाँस गाड़ना। ४. (खेमा या तंबू) खड़ा करना। ५. किसी नुकीली चीज की नोक या सिर जमीन या दीवार में इस प्रकार दबाना या धँसाना कि वह जल्दी इधर-उधर न हो सके। जैसे–कील या खूँटी गाड़ना। ६. दूसरों की दृष्टि से बचाने के लिए अथवा और किसी प्रकार चोरी से अधिक मात्रा में कोई चीज इस उद्देश्य से छिपाकर अपने पास रखना कि उपयुक्त अवसर आने पर उससे अनुचित लाभ उठाया जा सके। (होर्डिग)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गाड़रू  : पुं०=गारुड़ी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गाड़ा  : पुं० [हिं० गाड़ी] १. बड़ी गाड़ी। २. बड़ी बैलगाड़ी। ३. बड़ा छकड़ा। पुं० [हिं० गाड़] १. जंगल का वह गड्ढा जिसमें चोर डाकू आदि छिपकर बैठते थे। २. दे० ‘गाड़’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) मुहावरा–गाड़े बैठना=(क) किसी की धात में कहीं छिपकर बैठना। (ख) चौकी या पहरे पर बैठना। पुं० [हिं० गाड़ना] १. हिंदुओं का वह वर्ग जो मुसलमानों के शासनकाल में डरकर अपने मुरदे गाड़नेलगा था। २. मुसलमान जो अपने मुरदे जमीन में गाड़ते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गाड़ीखाना  : पुं० [हिं० गाड़ी+खाना] वह कमरा घर या स्थान जहाँ गाड़ियाँ रखी जाती हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गाड़ीवान  : पुं० [हिं० गाड़ी+अं० मैन का हिं० रूप वान] गाड़ी चलाने या हाँकनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai