शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
इच्छा :
|
स्त्री० [सं० इष्(चाहना)+श-टाप्] १. मन में होनेवली यह भावना कि यदि अमुक काम हो जाता या अमुक वस्तु हमें मिल जाती तो अच्छा होता। अपनी तृप्ति या संतोष के लिए किसी चीज या बात के संबंध में मन में होनेवाली चाह। जैसे—(क) इसकी इच्छा थी कि आप एक बार उससे मिल लेते। (ख) बहुत दिनों से उसके मन में तीर्थ-यात्रा की इच्छा थी। २. किसी के सामने शब्दों में रूप में प्रकट की जानेवाली उक्त प्रकार की चाह या भावना। जैसे—मेरी यह इच्छा महाराज की सेवा में निवेदित कर देना। ३. गणित में कोई प्रश्न या समस्या। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
इच्छाचारी (रिन्) :
|
वि० [सं० इच्छा√चर्(गति)+णिनि] [स्त्री० इच्छाचारिणी] १. अपनी इच्छा के अनुसार सब काम करनेवाला। मनमाने ढंग से आचरण या व्यवहार करनेवाला। २. अपनी इच्छा के अनुसार जब जहाँ जी चाहे, तब वहाँ पहुँच जानेवाला। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
इच्छा-पत्र :
|
पुं० [ष० त०] दित्सापत्र (दे०)। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
इच्छा-फल :
|
पुं० [ष० त०] गणित में, किसी प्रश्न का उत्तर या समस्य की मीमांसा। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai