शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
आदेश :
|
पुं० [सं० आ√दिश् (बताना)+घञ्] [कर्त्ता आदेशक, भू० कृ० आदिष्ट] १. अधिकारपूर्वक यह कहना कि ऐसा करो या ऐसा मत करो। आज्ञा। हुकुम। (आर्डर) २. नमस्कार। प्रणाम। उदाहरण—विद्या है तो करहिंगे सब कोऊ आदेस (आदेस)।—वृन्द। ३. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों का फल। ४. व्याकरण में किसी नियम के अनुसार एक वर्ण के स्थान पर दूसरे वर्ण का आ लगना। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
आदेशक :
|
वि० [सं० आ√दिश्+ल्वुट्-अक] आदेश करने या देनेवाला। (दे० आदेश।) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
आदेशन :
|
पुं० [सं० आ√दिश्+ल्युट-अन] [भू० कृ० आदिष्ट] आदेश देने की क्रिया या भाव। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
आदेश-लेख :
|
पुं० [ष० त०] न्यायालय की वह लिखित आज्ञा जिसमें कोई काम करने या न करने के लिए कहा गया हो। (रिट)। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
आदेशवाद :
|
पुं० [ष० त०] [वि० आदेशवादी] १. विचार किये हुए किसी आदेश मानने का सिद्धांत। २. वह दार्शनिक प्रणाली जिसमें ऐसे तत्त्व या सिद्धांत ठीक मान लिये जाते है, जो परीक्षा द्वारा अभी तक ठीक सिद्ध नहीं हुए हैं। (डॉगमैटिज्म) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
आदेशी (शिन्) :
|
पुं० [सं० आ√दिश्+णिनि] १. वह जो आदेश दे। २. शासक। ३. ज्योतिषी। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai