शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अंबर  : पुं० [सं०√अब् (शब्द) +घञ-अंब+ रा (दान) +क] १. घेरा परिधि। २. कपास। ३. कपड़ा, वस्त्र। ४. एक विशेष प्रकार का रेशमी कपड़ा। ५. आकाश। मुहावरा—अंबर के तारे डिगना=असंभव घटना घटित होना। उदाहरण—अंबर के तारे डिगैं जूआ लाडै बैल-कोई कवि। ६. बादल, मेघ। ७. ब्रह्वारंध्र। ८. अमृत। ९. अबरक। १॰. उत्तर भारत के एक प्रदेश का पुराना नाम। ११. एक प्रसिद्ध सुगन्धित द्रव्य जो ह्वेल मछली की आँतों में से निकाला जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंबर-चर  : वि० [सं० अंबर√चर् (गति)+ट] आकाश में चलने वाला। पुं० १. पक्षी, चिड़िया। २. विद्याधर (देव-योनि)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंबर-चारी (रिन्)  : पुं० [सं० अंबर√ चर+णिनि] आकाश में चलनेवाले पक्षी आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंबर-डंबर  : पुं० [सं० अंबर=आकाश] सूर्यास्त के समय पश्चिम दिशा में दिखाई पड़ने वाली लाली। उदाहरण—अंबर-डंबर साँझ के ज्यों बालू की भीत—अज्ञात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंबर-द  : पुं० [सं० अंबर√ दा (देना)+क] कपास जिससे कपड़े बनते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंबर-पुष्प  : पुं० [ष० त०] =आकाश-कुसुम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंबर-बारी  : स्त्री०=दारुहल्दी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंबरबेलि  : स्त्री०=आकाश-बेल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंबर-मणि  : पुं० [ष० त०] सूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंबरसारी  : पुं० [?] प्राचीन काल में घरों पर लगने वाला एक प्रकार का कर या टैक्स।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंबरांत  : पुं० [सं० अंबर—अंत ष० त०] क्षितिज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँबराई  : स्त्री०=अमराई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँबराउँ  : पुं०=अमराई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँबराव  : पुं०=अमराई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँबरी  : वि० [हिं० अंबर+ई (प्रत्यय] जिसमें अंवर (एक सुगन्धित द्रव्य) पड़ा या मिला हो। अंबर की सुगन्ध से युक्त। जैसे—अंबरी बिरियानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंबरीष  : पुं० [सं० अंब (पाक) +अरिष, नि० दीर्घ] १. विष्णु। २. शिव। ३. सूर्य। ४. ग्यारह वर्ष की अवस्था का बालक। ५. युद्ध लड़ाई। ६. आमड़े का वृक्ष और उसका फल। ७. पश्चात्ताप। ८. भाड़ भरसाई। ९. मिट्टी का वह बरतन जिसमें अनाज के दाने (भाड़ में) भूने जाते है। १॰. अयोध्या के एक प्रसिद्ध और प्राचीन सूर्यवंशी राजा जो इक्ष्वाकु से २८वीं पीढ़ी में हुए थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंबरीसक  : पुं० [सं० अम्बरीष] भाड़, भड़साई। (ड़िं) (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंबरौक (स)  : पुं० [सं० अंबर-ओकस्, ब० स०] देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँबरिया  : वि० =वृथा। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai